• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिटायर्ड अवनीश अवस्थी की फिर होगी वापसी, मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी

Writer D by Writer D
09/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Avnish Awasthi

Avnish Awasthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए अवनीश अवस्थी (Avnish Awasthi) को जल्द ही प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। चर्चा है कि उन्हें नीति तय करने संबंधी जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

विस्तार पाने की तमाम चर्चाओं के बीच 31 अगस्त को अवनीश अवस्थी (Avnish Awasthi) सेवानिवृत्त हो गए थे। उप्र.एक्सप्र्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) समेत उनके सभी विभागों का कार्यभार प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री व सूचना संजय प्रसाद को सौंप दिया गया।

अवस्थी के पास गृह के अलावा गोपन, वीजा-पासपोर्ट, जेल प्रशासन एवं सुधार, सतर्कता विभाग, धर्मार्थ कार्य विभाग की जिम्मेदारी थी। वह यूपीडा व उप्र. स्टेट हाईवेज अथॉरिटी (उपशा) के सीईओ और डीजी जेल भी थे। ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त चार्ज भी उनके पास था।

अवनीश अवस्थी (Avnish Awasthi) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी भरोसेमंद और सबसे पावरफुल ब्यूरोक्रेट रहे हैं। अवस्थी 1984 के बाद सबसे लंबे समय  तीन वर्ष एक माह तक गृह विभाग का मुखिया रहने का रिकॉर्ड बना गए। उनका कार्यकाल एक अगस्त, 2019 से 31 अगस्त, 2022 तक रहा। इससे पहले आरसी टकरू का कार्यकाल नवंबर 1980 से मार्च 1984 तक का था।

अवस्थी के सेवानिवृत्त के बाद उनके सम्मान में पुलिस विभाग की ओर से भी विदाई सम्मान समारोह का अयोजन किया था। लखनऊ के सप्रू मार्ग स्थित पुलिस ऑफिसर्स मेस में अवस्थी के सम्मान में कार्यवाहक डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान की ओर से यह आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ में नियुक्त एसपी से लेकर एडीजी स्तर तक के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया था।

1987 बैच के आईएएस अफसर हैं अवनीश अवस्थी (Avnish Awasthi) 

अवनीश कुमार अवस्थी का जन्म 19 अगस्त 1962 में कानपुर में हुआ था। उन्होंने 1985 में IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली। स्नातक के बाद 1987 में सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की और आईएएस अधिकारी बने। यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी बनने के बाद अवनीश कुमार अवस्थी ललितपुर, बदायूं, आजमगढ़, वाराणसी, फैजाबाद , मेरठ और गोरखपुर के डीएम के रूप में कार्य किया।

शैंपेन पीकर एंकर ने मनाया महारानी की मौत का जश्न, कहा- नरक चली गई बूढ़ी औरत

ऐसे बने अवनीश (Avnish Awasthi) योगी आदित्यनाथ के करीबी

अवनीश कुमार अवस्थी (Avnish Awasthi) वर्ष 2002 से लेकर 2003 तक गोरखपुर डीएम भी रहे थे। उस दौरान गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ थे। तभी से योगी आदित्यनाथ उनके कार्यों से काफी प्रभावित हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ और अवनीश कुमार अवस्थी ने साथ मिलकर गोरखपुर में काफी विकास कार्य किए हैं।

Tags: Avnish AwasthiLatest Lucknow News in HindiLucknow NewsLucknow News in HindiUP administrationUP governmentलखनऊ समाचार
Previous Post

शैंपेन पीकर एंकर ने मनाया महारानी की मौत का जश्न, कहा- नरक चली गई बूढ़ी औरत

Next Post

PM Kisan Yojna की वेबसाइट पर हुआ बदलाव, पेज से हट गया ये ऑप्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विधानभवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

07/04/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष की माला धारण करने के बाद इन नियमों का जरूर रखें ध्‍यान

07/04/2026
Akshaya Tritiya
Main Slider

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

07/04/2026
Mango peel pickle
Main Slider

आम खाने के छिलके से बनाएं टेस्टी आचार, देखें ये यूनीक रेसिपी

07/04/2026
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह लगाएं कुलनेस के साथ स्टाइल का तड़का

07/04/2026
Next Post

PM Kisan Yojna की वेबसाइट पर हुआ बदलाव, पेज से हट गया ये ऑप्शन

यह भी पढ़ें

Prabhnoor Kaur

‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ के सहारे प्रभनूर ने खड़ा किया कारोबार, दूसरों को दिया रोजगार

08/03/2026
arrested

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग को ले उड़ा युवक, गिरफ्तार

24/03/2022
cm yogi

कल कानपुर का दौरा करेंगे CM योगी, तीसरी लहर की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

21/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version