• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज से मदरसों का सर्वे शुरू, आय समेत कई चीजों की होगी जांच

Writer D by Writer D
10/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
Minority Education Bill 2025

Minority Education Bill 2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग़ैर मान्यता प्राप्त मदरसों (Madrasas) का सर्वे आज से शुरू हो रहा है। इसमें जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अपनी टीम के साथ मदरसों का सर्वे करेंगे। टीम में प्रशासन, शिक्षा विभाग के अलावा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के लोग रहेंगे। सर्वे के दौरान यूपी के हर जिले में छात्रों-शिक्षकों की संख्या के साथ ही मदरसे (Madrasas) की आय के श्रोत आदि की जानकारी भी इकट्ठी की जाएगी। शासन ने निर्देश दिया है कि 5 अक्टूबर तक सर्वे का काम पूरा कर 25 अक्टूबर तक शासन को रिपोर्ट भेजी जाए।

मदरसों (Madrasas) का सर्वेक्षण कराने का फैसला

दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 अगस्त को राज्य के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों (Madrasas) में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जांचने के लिए उनका सर्वेक्षण कराने का फैसला किया था। राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया था कि राज्य सरकार ने मदरसों में छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के सिलसिले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अपेक्षा के मुताबिक, प्रदेश के सभी गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण कराने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इसे जल्द ही शुरू किया जाएगा।

मदरसे (Madrasas) से जुड़ी सारी सुचनाएं इकट्ठा की जाएंगी

मंत्री ने बताया था कि सर्वेक्षण में मदरसे का नाम, उसका संचालन करने वाली संस्था का नाम, मदरसा निजी या किराए के भवन में चल रहा है इसकी जानकारी, मदरसे में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की संख्या, पेयजल, फर्नीचर, विद्युत आपूर्ति तथा शौचालय की व्यवस्था, शिक्षकों की संख्या, मदरसे में लागू पाठ्यक्रम, मदरसे की आय का स्रोत और किसी गैर सरकारी संस्था से मदरसे की संबद्धता से संबंधित सूचनाएं इकट्ठा की जाएंगी।

560 मदरसों (Madrasas) को सरकारी अनुदान

उनसे पूछा गया था कि क्या राज्य सरकार इस सर्वेक्षण के बाद नए मदरसों को मान्यता देने की प्रक्रिया शुरू करेगी, तो राज्य मंत्री ने कहा कि अभी सरकार का मकसद सिर्फ गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के बारे में सूचनाएं इकट्ठा करना है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में इस वक्त कुल 16,461 मदरसे हैं जिनमें से 560 को सरकारी अनुदान दिया जाता है। प्रदेश में पिछले छह साल से नए मदरसों को अनुदान सूची में नहीं लिया गया है।

Tags: Lucknow Newsmadrasasurvey of madrasaup news
Previous Post

पितृ पक्ष पर लगाएं ये पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

Next Post

Hotel Levana: ​​​​​​​LDA समेत छह विभाग के अधिकारी दोषी, सख्त कार्रवाई की सिफ़ारिश

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
Levana Hotel

Hotel Levana: ​​​​​​​LDA समेत छह विभाग के अधिकारी दोषी, सख्त कार्रवाई की सिफ़ारिश

यह भी पढ़ें

Sawan

प्रदोष व्रत के दिन करें इस स्तोत्र का पाठ, धन-समृद्धि में होगा वृद्धि

20/05/2024

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में मिठुन की बहू ने दिखाईं बोल्ड अदाएं, फोटो ने इंटरनेट पर लगाई आग

10/10/2021

राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, जब-जब देश भावुक हुआ, फ़ाइलें हुईं ग़ायब

08/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version