• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Asia Cup: लंका के ‘शेर’ के आगे पाकिस्तान हुआ ‘ढेर’, छठी बार चैंपियन बना श्रीलंका

Writer D by Writer D
11/09/2022
in Main Slider, खेल
0
Sri Lanka

Sri Lanka

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई। श्रीलंका (Sri Lanka) ने भानुका राजपक्षे (71 नाबाद) के अर्द्धशतक और प्रमोद मदुशन (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान को एशिया कप (Asia Cup) फाइनल में रविवार को 23 रन से हराया।

श्रीलंका (Sri Lanka) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 171 रन बनाये थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 147 रन पर ऑलआउट हो गयी।

छठी बार एशिया कप (Asia Cup) जीतने वाली श्रीलंका (Sri Lanka) ने 58 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे, लेकिन राजपक्षे ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए 45 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 71 रन की पारी खेली और टीम को 171 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

पाकिस्तान 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कभी भी आवश्यक रनगति हासिल नहीं कर सकी। मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिये 49 गेंदों पर 55 रन की आपराधिक पारी खेली, जबकि इफ्तिखार अहमद ने 31 गेंदों पर 32 रन बनाये। दोनों बल्लेबाजों ने आपस में 71 रन की साझेदारी के लिये 59 गेंदें खेलीं जिसके कारण आखिरी ओवरों में पाकिस्तान के लिये आवश्यक रनगति हासिल करना बेहद मुश्किल हो गया। मदुशन ने चार ओवर में 34 रन के बदले चार विकेट लेकर पाकिस्तानी बल्लेबाजी की कमर तोड़ी, जिसमें कप्तान बाबर आजम का विकेट भी शामिल था।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिये बुलाया और सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस (शून्य) पहले ओवर में ही नसीम शाह की बेमिसाल इनस्विंगर की भेंट चढ़ गये।

पथुम निसंका ने 11 गेंदों पर आठ रन बनाये और रनगति बढ़ाने के प्रयास में हारिस रउफ की गेंद पर बाबर आजम को कैच थमा बैठे। धनन्जय डि सिल्वा ने चार बेहतरीन चौके लगाये लेकिन वह भी 21 गेंदों पर 28 रन ही बना सके। दनुष्का गुनतिलक (01) और कप्तान दसुन शनाका (02) के न्यून स्कोरों पर आउट होने के बाद श्रीलंका ने 58 रन पर पांच विकेट गंवा दिये थे, मगर राजपक्षे और हसरंगा ने मोर्चा संभाला और छठे विकेट के लिये 58 रन की बहुमूल्य साझेदारी की। हसरंगा ने राजपक्षे का साथ देते हुए 21 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाकर 36 रन बनाये। हसरंगा के आउट होने के बाद राजपक्षे ने चमिका करुणारत्ने (14 नाबाद) के साथ सातवें विकेट के लिये 54 रन जोड़े और 20वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर एक चौके और एक छक्का लगाकर टीम को 20 ओवर में 170/6 के स्कोर तक पहुंचाया।

पाकिस्तान की ओर से हारिस रउफ ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिये, जबकि नसीम शाह (चार ओवर, 40 रन), शादाब खान (चार ओवर, 28 रन) और इफ्तिखार अहमद (तीन ओवर, 21 रन) को एक-एक विकेट हासिल हुआ। मोहम्मद हसनैन ने चार ओवर में 41 रन लुटाये और एक भी विकेट नहीं ले सके।

Tags: asia cupAsia Cup 2022cricket newsshri lankasports news in hindi
Previous Post

लोकसभा चुनाव में डालना है वोट, तो फटाफट आधार से लिंक कराएं वोटर कार्ड

Next Post

नाबालिग से गैंगरेप के पांच आरोपी हिरासत में

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Next Post
Gang Rape

नाबालिग से गैंगरेप के पांच आरोपी हिरासत में

यह भी पढ़ें

Dimple Yadav

डिंपल यादव को राज्यसभा भेजेंगे अखिलेश, सपा ने इन उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर

25/05/2022
Ajit Pawar

मोदी सरकार को मिला अजित पवार का समर्थन, नए संसद भवन के लिए कही ये बड़ी बात

29/05/2023
Himangi Sakhi

किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर जानलेवा हमला, ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने का किया था विरोध

09/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version