• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुलायम सिंह के गढ़ में खाली कराया सपा का कार्यालय, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
13/09/2022
in उत्तर प्रदेश, मैनपुरी
0
SP Office

SP Office

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मैनपुरी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh) के गढ़ मैनपुरी में ही समाजवादी पार्टी (SP Office) के वर्षों पुराने कार्यालय पर प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए कार्यालय को खाली करा दिया। सपा का नगर कार्यालय जिस जगह पर बना था वो जगह जिला पंचायत की ओर से आवंटित की गई थी।

उसी पट्टे को खारिज करते हुए प्रशासन ने कार्यालय खाली करा लिया। प्रशासन का कहना है कि नियमों का उल्लंघन किया गया है। वहीं सपा नेताओं का कहना है कि ये राजनैतिक द्वेष के कारण किया जा रहा है, हम लोग न्यायालय में मामले को लेकर जाएंगे। मैनपुरी के देवी रोड नगरपालिका के नजदीक सपा का नगर कार्यालय था।

इस पर जिला पंचायत विभाग के अपर मुख्य अधिकारी ओपी सिंह ने नौ सितंबर को नोटिस चस्पा कराया गया था। नोटिस में लिखा था कि सपा नगर कार्यालय (SP Office) के लिए जिला पंचायत की जमीन पर बने दो कक्षों का आवंटन किया गया था, कार्यालय दूसरी जगह बनने से पांच सितंबर को ये पट्टा खारिज कर दिया गया है, दो दिन में कार्यालय को खाली करा दिया जाए।

इसके बाद भी सपाइयों ने कार्यालय (SP Office) खाली नहीं किया तो प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस फोर्स के साथ सपा कार्यालय को खाली कराने पहुंचे और कार्यालय में रखा फर्नीचर तथा अन्य सामान ट्रैक्टर ट्रॉली में लदवा दिया गया। इसके बाद कार्यालय में ताला लगा दिया गया। साथ ही सपा के नगर कार्यालय के बोर्ड पर पेंट लगा दिया गया है।

होटल में लगी भीषण आग में आठ की मौत, 13 घायल

इस मामले में जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि 1994 में दस साल के लिए पट्टा दिया गया था फिर सपा कार्यालय के लिए 90 साल का पट्टा हुआ था, तब पार्टी का नया कार्यालय नहीं बना था, 9 सितंबर को शासन के निर्देश पर कार्यालय खाली करने के नोटिस दिया गया था।

शासन ने नया सपा कार्यालय (SP Office)  बन जाने के बाद जिला पंचायत की जमीन खाली कराई है। यहां जिला पंचायत अपना कॉम्प्लेक्स बनाएगी। इस मामले में पूर्व सदर विधायक राजू यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे लेकिन उनको कोई राहत नहीं मिली। उनका कहना है कि ये कार्रवाई पूरी तरह से गलत है।

Tags: mainpuri newsmulayam singh yadavSamajwadi partysamajwadi party officeup news
Previous Post

होटल में लगी भीषण आग में आठ की मौत, 13 घायल

Next Post

दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल, पत्नी समेत 5 पर किया हमला, 2 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में समाप्त हुई स्मार्ट प्री-पेड मीटर व्यवस्था : एके शर्मा

07/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने आयोजित किया जनसुनवाई कार्यक्रम, प्रदेशभर से पहुंचे लोगों की समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में अब ‘तुष्टीकरण’ नहीं, ‘संतुष्टिकरण’ की राजनीति: सीएम योगी

07/05/2026
CM Yogi
Main Slider

भर्ती में न सिफारिश, न भ्रष्टाचार, सिर्फ योग्यता का सम्मान: सीएम योगी

07/05/2026
Next Post
murder

दामाद ने ससुराल में खेला खूनी खेल, पत्नी समेत 5 पर किया हमला, 2 की मौत

यह भी पढ़ें

keshav maurya

आलाकमान बताएगा यूपी चुनाव में कौन करेगा पार्टी का नेतृत्व : केशव

13/06/2021
Manorama Khedkar

पूजा खेडकर की मां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, येरवडा जेल भेजा गया

22/07/2024
School in Zumba

कोरोना से बचाव के लिए घर बैठे पढ़ाई के साथ योग-जुम्बा भी करेंगे छात्र

20/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version