• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपभोक्ताओं को फोन कर ऊर्जा मंत्री ने जानी समस्या निवारण की हकीकत

Writer D by Writer D
15/09/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ।  प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी जो भी समस्या हो, उसे उपकेंद्र में जाकर समाधान करा लें। अभी सुनहरा मौका है। साथ ही अपने आसपास के दूसरे उपभोक्ताओं को भी इसके बारे में बताएं। कहा कि प्रदेश सरकार की सराहनीय पहल से ऊर्जा विभाग द्वारा 12 सितंबर से 19 सितंबर तक विद्युत समाधान सप्ताह प्रदेश के सभी 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों में आयोजित किया जा रहा है।

प्रदेश में 4400 समाधान शिविर प्रातः 8:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक 12 घंटे संचालित किए जा रहे हैं, जहां पर विद्युत संबंधी सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 13 सितम्बर तक 78019 समस्याओं में से 61886 समस्याओं का तत्काल निराकरण कर दिया गया है जो कि 80 प्रतिशत है। शेष समस्याओं के समाधान के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्हांेने कहा कि इस बार कोई भी समस्या शेष नहीं रहेगी।

ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma) आज अपरान्ह 02ः00 बजे से सेक्टर-25 इंदिरा नगर, सेक्टर-14 इंदिरा नगर तथा कमता, चिनहट, लखनऊ स्थित 03 विद्युत केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बुधवार को सायं 07:30 बजे उन्होंने रायबरेली जनपद स्थित महराजगंज एवं बछरावा विद्युत उपकेन्द्रों का निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री द्वारा अभी तक 13 उपकेन्द्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के पूरे प्रयास किए जाएं। कोई भी उपभोक्ता निराश व हताश होकर बिजली घर से वापस न जाने पाए, इसके प्रयास किए जाएं। सभी उपभोक्ताओं को समाधान शिविरों के बारे में जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार किया जाए, जिससे कि एक भी उपभोक्ता इस बार छूटने ना पाए और कोई की भी समस्या, समस्या न बनी रह जाए।

Lakhimpur: बेटियों की हत्या के मामले में सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं के दर्ज मोबाइल नंबर पर फोन लगाकर बात की और उनके समस्या समाधान के बारे में पूंछा। सभी उपभोक्ता ने संतोषजनक जवाब दिया और कहा कि हमारी समस्या का शीघ्र समाधान कर दिया गया है। सभी उपभोक्ताओं ने कहा कि पहली बार सरकार जमीनी स्तर पर बहुत अच्छा  कार्य कर रही है और सभी उपभोक्ताओं की समस्याओ के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। इस बार सरकार उपभोक्ता देवो भवः की नीति को चरितार्थ कर रही है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने ऐसे सभी उपभोक्ताओं, जिनकी समस्या का समाधान हो चुका है। उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अपने गांव, मोहल्ले व आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे समस्या ग्रस्त उपभोक्ताओं को भी इसकी जानकारी दें। आज विभिन्न समाधान शिविरों पर गलत बिल, चेक मीटर, मीटर केबल बदलने, बिल बनाने, बिल रिविजन, लोड बढ़ाने, पता परिवर्तन, मीटर लगाने, पोल से लाइट खराब होने, स्मार्ट मीटर की शिकायतें आई थी। जिनके शीघ्र समाधान के लिए ऊर्जा मंत्री ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow News
Previous Post

Lakhimpur: बेटियों की हत्या के मामले में सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

Next Post

राधा रतूड़ी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का डिजिटल एजुकेशन पर जोर, खान एकेडमी से बेटियों को मिलेगा लाभ

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

उपचार के लिए करेंगे भरपूर मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनवाएंगे: सीएम योगी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
Next Post
Radha Raturi

राधा रतूड़ी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की

यह भी पढ़ें

Atiq-Ashraf Shootout

भारतीय परंपरा सदा से पर्यावरण हितैषी: सीएम योगी

10/04/2023
sakat chauth

सकट चौथ पर करें ये चमत्कारी उपाय, तरक्की में आ रही बाधाएं हो जाएंगी समाप्त

10/01/2025
arrested

पांच शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइकें बरामद

01/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version