• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देर रात अचानक विधानसभा मार्ग विद्युत उपकेन्द्र पहुंचे ऊर्जा मंत्री, किया निरीक्षण

Writer D by Writer D
18/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने आज रात 8:00 बजे समाधान सप्ताह के सातवें दिन 33/11 केवी, उपकेंद्र विधानसभा मार्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ता अभिजीत बनर्जी से मोबाइल पर बात की ।

उनके यहां मीटर बदलने और केबल जर्जर होने की शिकायत थी। उपभोक्ता ने शिकायत निवारण पर संतुष्टि व्यक्ति की और व्यवस्था परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री  एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) का धन्यवाद किया। उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) द्वारा अब तक 16 उपकेंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है।

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि कल 19 सितंबर को विद्युत समाधान सप्ताह का अंतिम दिन है। उपभोकता की जो भी अपनी शिकायतें हो, उसका समाधान जरूर करा लें। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर से अब तक 1.70 लाख शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से 1.35 लाख शिकायतों का समाधान हो चुका है, जो कि 81% से अधिक है। बाकी शिकायतों के समाधान के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से भी कहा है कि कल का दिन विद्युत समाधान सप्ताह के लिए ऐतिहासिक होगा। इस दिन पूरी तत्परता से कार्य करना है और उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाना हैं। उन्होंने इस दौरान केंद्र के लोड पैनल, लॉग बुक और शिकायत रजिस्टर को भी चेक किया।

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने 1912 कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि विद्युत समाधान सप्ताह अभियान के कारण यहां पर आने वाली शिकायतों में काफी कमी आई है। लगभग 30% शिकायतों में कमी हुई है। ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने और मुस्तैदी एवं तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की संतुष्टि से ही हम सब की संतुष्टि होगी।

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  को शिवाजी पार्क लखनऊ के रहने वाले दीपांकर बनर्जी ने अपने मोबाइल पर बिजली बिल अपडेट न होने पर आज 8:30 बजे उसके घर की बिजली काट दी जाएगी। विद्युत विभाग के नंबर 9339362260 पर संपर्क करें। इस नंबर से 8528703153 से संदेश उपभोकता के मोबाइल पर आया था।

AK Sharma

उपभोक्ता परेशान होकर उपकेंद्र ही आया था। वहां पर मंत्री से मिलकर इसकी शिकायत की। ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने कहा कि ऐसे गलत संदेश असामाजिक तत्वों द्वारा उपभोक्ताओं को भेजे जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता सावधान रहे। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई भी की जा रही है।

Tags: ak sharmaEnergy MinisterLucknow Newssamadhan saptah
Previous Post

सियाचिन ग्लेशियर पर शुरू हुई इंटरनेट सेवा, भारतीय सेना ने 19 हजार फीट से भी ऊपर लगाई सैटेलाइट

Next Post

सीएम धामी ने युवाओं से किया संवाद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां व रोजगार: सीएम योगी

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
CM Yogi performed Rudrabhishek on the second Monday of Sawan.
उत्तर प्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

10/08/2026
Use AI according to need: CM Dhami
Main Slider

AI का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें: सीएम धामी

10/08/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में Physics Wallah की डिजिटल यूनिवर्सिटी को हरी झंडी, विधानसभा में बिल पास

10/08/2026
Next Post
cm dhami

सीएम धामी ने युवाओं से किया संवाद

यह भी पढ़ें

ak sharma

प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की सुभेच्छा मुलाक़ात

12/06/2022
PM Modi

क्रांतिधरा पर विपक्ष पर गरजे प्रधानमंत्री, बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘मोदी’ झुकने वाला नहीं

31/03/2024
black tea

स्ट्रेस से राहत दिलाएगी ये खास चाय, आज ही डाइट में करें शामिल

11/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version