• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की इस सेंट्रल जेल में पहली बार हुआ श्राद्ध, कैदियों ने पूर्वजों को याद कर किया तर्पण

Writer D by Writer D
20/09/2022
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Shraddha

Shraddha performed for the first time in Indore Central Jail

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। इंदौर की सेंट्रल जेल (Indore Central Jail) में आज (मंगलवार) श्राद्ध पक्ष (Shraddha) को देखते हुए तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पुरुष और महिला कैदी शामिल हुए। इंदौर के सेंट्रल जेल में पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया, जिसमें कैदियों ने अपने पितरों को याद करते हुए तर्पण किया। इस दौरान बाकायदा उज्जैन के प्रसिद्ध विद्वानों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार भी किया गया। बता दें कि इंदौर के सेंट्रल जेल में पहली बार इस तरह की व्यवस्था तर्पण के लिए की गई है।

दरअसल इंदौर सेंट्रल जेल में कई कैदी ऐसे हैं जो हत्या और विभिन्न तरह के मामलों में आजीवन कारावास काट रहे हैं। वहीं जेल में होने के कारण यह लोग पित्र पक्ष में अपने पितरों का पूजन और तर्पण नहीं कर पाते हैं। वहीं जब इस बात की जानकारी सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर को लगी तो उन्होंने उज्जैन के पुजारी से संपर्क किया।

उज्जैन की सिद्धवट मिट्टी का उपयोग

इसके बाद जेल के अंदर ही उज्जैन की सिद्धवट स्थित मिट्टी का उपयोग कर कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में उज्जैन के मुख्य पुजारी के द्वारा कैदियों के उनके पूर्वजों को लेकर अनुष्ठान करवाया गया। तो वहीं श्राद्ध के दिनों में उनका पूजन भी किया गया। मुख्य पुजारी का यह भी कहना है कि जिस तरह से उज्जैन में सिद्धवट में लोग जाकर अपने पितरों की याद में कार्यक्रम करते हैं। उसी तरह सिद्धवट की मिट्टी को यहां पर लाकर उसका उपयोग करके यहां पर कार्यक्रम किया जा रहा है।

पितरों को याद कर तर्पण

इसमें बकायदा कैदियों के द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ अपने पितरों को याद कर उनके नाम पर तर्पण किया गया। वहीं सेंट्रल जेल अधीक्षक ने तर्पण के कार्यक्रम में जो भी पूजन सामग्री लगती है, वह इसमें शामिल सभी कैदियों को उपलब्ध करवाई। इंदौर के सेंट्रल जेल में पहली बार इस तरह की व्यवस्था तर्पण के लिए की गई है।

जेल अधीक्षक ने मंगाई पूजन सामग्री

तर्पण के लिए जो भी पूजन सामग्री लगती है, वह जेल अधीक्षक ने कैदियों को उपलब्ध करवाई। वहीं पुजारी की व्यवस्था भी सेंट्रल जेल अधीक्षक ने करवाई, जिसके द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यहां पर कार्यक्रम किया गया। वहीं कैदियों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कैदियों का कहना है कि जिस तरह से सेंट्रल जेल अधीक्षक ने उनकी भावनाओं का ध्यान रखा वह काफी सराहनीय है।

Tags: indore central jailmadhya pradesh newsmp newsNational newspitru pakshaPitru Paksha 2022Shraddha
Previous Post

ओमेक्स अपार्टमेंट में 18वीं मंजिल से गिरकर तीन साल की मासूम की दर्दनाक मौत

Next Post

एक महीना का हुआ सोनम का लाडला, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया बेटे का नाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

06/08/2026
Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
BSP MLA Umashankar Singh
Main Slider

बीएसपी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

05/08/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

नारनौल में मुख्यमंत्री दिखाएंगे हाफ मैराथन को हरी झंडी, तिरंगा अभियान भी शुरू

05/08/2026
Next Post
sonam kapoor

एक महीना का हुआ सोनम का लाडला, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने बताया बेटे का नाम

यह भी पढ़ें

Benazir Bhutto's daughter tied in marriage

बेनजीर भुट्टो की बेटी बंधी शादी के पावन बंधन में, तस्वीरें शेयर कर भाई बिलावल बोले- माशाअल्लाह

30/01/2021
PM Modi in Varanasi

वाराणसी : यह सरकार गंगा के जल जैसी पवित्र नियत से काम कर रही है

30/11/2020
kanwariyas

वाहन पलटने से एक की मौत, 35 घायल

06/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version