• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब वक्फ सम्पत्तियों का होगा सर्वे, योगी सरकार ने लिया फैसला

Writer D by Writer D
20/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Compensation

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मदरसों के बाद वक्फ संपत्तियों (Waqf Properties) का भी सर्वे होगा। प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने वक्फ संपत्तियों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वक्फ के नाम से अभिलेखों को दर्ज किया जाएगा। वक्फ संपत्तियों (Waqf Properties) की पूरी जानकारी उपलब्ध करानी होगी। वक्फ की संपत्तियों की अवैध बिक्री को रोकने के लिए सर्वे होगा। शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड (Waqf Board) की संपत्तियों की भी जांच होगी।

बता दें, अभी कुछ दिन पहले ही प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने मदरसों का सर्वे कराने का फैसला किय था। सभी जिलों में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। टीमों ने मदरसों का सर्वे करना भी शुरू कर दिया है। 15 अक्टूबर तक मदरसों का सर्वे करके शासन को रिपोर्ट सौंपनी है। पूरे प्रदेश में कुल 16,500 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं। इनमें से 558 अनुदानित मदरसे हैं और 7,442 आधुनिक मदरसे हैं। इन सभी मदरसों में कुल 19 लाख से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं।

वहीं मदरसों के सर्वे कराने के सरकार के फैसले पर सवाल भी उठने लगे हैं। समाजवादी पार्टी, बसपा, एआईएमआईएम सहित तमाम मुस्लिम संगठनों ने इसका विरोध किया। मुस्लिम सगंठनों का कहना है कि मदरसों में पढ़ाई करना उनका सांविधानिक अधिकार है। इसकी जांच का क्या औचित्य है? वहीं बीते 18 सितंबर को सहारनपुर जिले के दारुल उलूम देवबंद में करीब 500 मौलानाओं की बैठक हुई, जिसमें सरकार के सर्वे कराने के फैसले का स्वागत किया गया है।

मदनी ने सरकार के फैसले का स्वागत किया

दारुल उलूम में बैठक के बाद जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि कोई मदरसा देश के संविधान के खिलाफ नहीं है। यदि एक-दो मदरसे उचित तरीके से काम नहीं कर रहे हैं तो उसके लिए पूरे मदरसा तंत्र पर आरोप नहीं लगाया जाना चाहिए। अरशद मदनी ने कहा कि सरकार द्वारा कराए जा रहे मदरसों के सर्वे को लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं है। हम सरकार के सर्वे की तारीफ करते हैं।

जौहर यूनिवर्सिटी में मिली चोरी की हजारों किताबें, दीवार तोड़कर निकाली गईं

सर्वे टीम जुटाएगी ये जानकारी

वहीं मदरसों के सर्वे को लेकर राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया था कि सर्वे में मदरसे का नाम, उसका संचालन करने वाली संस्था का नाम, मदरसा निजी या किराए के भवन में चल रहा है, मदरसे में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की संख्या, पेयजल, फर्नीचर, बिजली की सप्लाई और शौचालय की व्यवस्था, टीचर्स की संख्या, मदरसे में लागू करिकुलम, मदरसे की इनकम का सोर्स और किसी गैर सरकारी संस्था से मदरसे की संबद्धता से संबंधित सूचनाएं इकट्ठा की जाएंगी।

Tags: Lucknow Newswakqf propertiesYogi Government
Previous Post

जौहर यूनिवर्सिटी में मिली चोरी की हजारों किताबें, दीवार तोड़कर निकाली गईं

Next Post

AUS पर टूटा हार्दिक पंड्या का कहर, 30 बॉल में जड़े 71 रन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post
Hardik Pandya

AUS पर टूटा हार्दिक पंड्या का कहर, 30 बॉल में जड़े 71 रन

यह भी पढ़ें

arrested

इनामी बदमाश आठ शातिर लुटेरे गिरफ्तार, आभूषण और अवैध हथियार बरामद

22/09/2021
AK Sharma

जनता का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है : ए. के. शर्मा

11/07/2026
Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह मामले में अगली सुनवाई दस दिसंबर को

18/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version