• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य के लिए आवंटित किए 29165 करोड़

Writer D by Writer D
21/09/2022
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, लखनऊ
0
Yogi government

Yogi government

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने बुधवार को विधानसभा में बोलते हुये कहा कि प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) जनहित में कार्य कर रही है। सरकार जनता जनार्दन के हितों के लिये प्रयत्नशील भी है। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के बजट में इजाफा किया गया है।

ब्रजेश पाठक ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में योगी सरकार (Yogi Government)  ने चिकित्सा स्वास्थ्य के लिए 29165 करोड़ रुपए तथा चिकित्सा शिक्षा के लिए लगभग 9710 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। वर्तमान सरकार ने न सिर्फ बजट को बढ़ाया बल्कि निगरानी तंत्र को मजबूत करते हुए बजट में बंदरबांट और भ्रष्टाचार पर भी नकेल कसी है। उत्तर प्रदेश में आज 35 सरकारी क्षेत्र तथा 30 निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज हैं, जबकि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के कुछ ही जनपदों में मेडिकल कॉलेज थे।

उप मुख्यमंत्री (Brajesh Pathak)  ने बताया कि आज प्रदेश के 14 जिलों को छोड़कर शेष सभी जनपदों में मेडिकल कॉलेज उपलब्ध है अथवा निर्माणाधीन हैं। शीघ्र ही प्रदेश के सभी जनपद मेडिकल कालेज से आच्छादित होंगे। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 18 सरकारी मेडिकल कालेज खुले हैं।

ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak)  ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल कालेज व उनमें सीटों की संख्या को दोगुनी की गयी है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में जहां एमबीबीएस की सरकारी क्षेत्र में 1840 सीटें तथा निजी क्षेत्र में 3550 सीटें उपलब्ध थी वहीं आज सरकारी क्षेत्र में 3828 व निजी क्षेत्र में 4600 सीट उपलब्ध है। इसके अलावा आज रायबरेली एम्स में 100 सीट तथा गोरखपुर एम्स में 125 सीट के अतिरिक्त अलीगढ़ एवं बीएचयू में भी पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं।

सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन आते हैं औसतन डेढ़ लाख मरीज

उप मुख्यमंत्री (Brajesh Pathak) ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एंबुलेंस तथा एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की संख्या में वृद्धि की गई। एम्बुलेंस के रिस्पांस टाइम को घटाया गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के सरकारी चिकित्सालयों में औसतन डेढ़ लाख मरीज प्रतिदिन आते हैं। इन चिकित्सालय में लगभग 12000 मरीज गंभीर एक्सीडेंटल तथा 8000 मरीज गंभीर रोगों से ग्रसित होकर आते हैं। प्रदेश के सरकारी चिकित्सालयों में आज प्रतिदिन लगभग 5000 ऑपरेशन किए जा रहे हैं। यह सब सेवाएं मरीजों को निशुल्क दी जा रही हैं।

ब्रजेश पाठक ने किया 272 अस्पतालों का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि सरकार द्वारा अस्पताल व मेडिकल कालेजों की लगातार निगरानी की जा रही है। वे चिकित्सालयों का निरन्तर निरीक्षण कर मरीजों का हालचाल लेने के साथ उन्हें उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सीय सेवाओं का जायजा ले रहे है।

नई डेयरी नीति से होगा पशुपालन क्षेत्र का कायाकल्प

अब तक उन्होंने प्रदेश के लगभग 272 हॉस्पिटल का निरीक्षण स्वयं किया है। वर्तमान में प्रदेश में 167 जिला अस्पताल, 873 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 3650 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 20551 सब सेंटर उपलब्ध है। सभी जगह चिकित्सक चिकित्सालय में उपस्थित रहकर मरीजों को सेवाएं दे रहे हैं। आज प्रदेश स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो रही है और प्रदेश स्वस्थ प्रदेश की ओर तेजी से अग्रसर है।

Tags: Brajesh PathakLucknow NewsYogi Government
Previous Post

विधान सभा में ऊर्जा मंत्री ने विपक्ष के सवालों का दिया जवाब

Next Post

प्रदेश के विकास में और जनता की खुशहाली बढ़ाने में ऊर्जा विभाग का अहम योगदान: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, मुलायम सिंह परिवार में शोक की लहर

13/05/2026
Apara Ekadashi
Main Slider

कब है अपरा एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

13/05/2026
Deepak
Main Slider

दूर होगी आर्थिक तंगी, मंदिर में जलाए दीपक

13/05/2026
ODOP CFC
उत्तर प्रदेश

ODOP CFC को जनभागीदारी से जोड़ने पर योगी सरकार का जोर

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारीः मुख्यमंत्री

12/05/2026
Next Post
AK Sharma

प्रदेश के विकास में और जनता की खुशहाली बढ़ाने में ऊर्जा विभाग का अहम योगदान: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

मोहन भागवत Mohan Bhagwat

केसरी’ का उद्देश्य धर्म के मार्ग की स्थापना करना है : मोहन भागवत

29/12/2020
Glowing Skin

वर्किंग महिलाओं के लिए बेस्ट है ये ब्यूटी टूल्स, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

10/09/2025
VC Vinay Pathak

विनय पाठक की बढ़ी मुश्किलें, STF ने नोटिस भेजकर किया तलब

15/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version