• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने स्वच्छता का संकल्प दिलाकर कहा- उत्साह में नहीं आनी चाहिए कमी

Writer D by Writer D
24/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  के नेतृत्व में आज 1090 चौराहे से लालबाग चौराहे, लखनऊ तक  स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जनजागरूकता के लिए ‘इंडियन स्वच्छता लीग’ के रूप में महारैली निकाली गई।

इस दौरान 1090 चौराहे पर हुए कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने हजारों की संख्या में उपस्थित युवाओं, नगर वासियों, सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के बाद यह पहला मौका है कि इतनी बड़ी संख्या में स्वच्छता के प्रति चलाए जा रहे आंदोलन में सभी लोग भागीदार कर रहे हैं। उन्होंने स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रदेश को स्वच्छ बनाने के इस उत्साह में कमी नहीं होनी चाहिए।

AK Sharma

 

नगर विकास मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि देश के  प्रधानमंत्री  के जन्मदिन को प्रदेश सरकार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2022 तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी शहरों व कस्बों को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए सभी नगरीय निकायों में सेवा पखवाड़ा को स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को मोदी  के जन्मदिन के अवसर पर सभी निकाय अधिकारियों को पंचामृत के लक्ष्य के साथ शहरों को स्वच्छ बनाने का संकल्प दिलाया गया था। पंचामृत के संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि पहला संकल्प सभी निकायों की प्रातः काल 05 बजे से साफ सफाई करना है।

AK Sharma

इस बार शहरों व कस्बों की प्रत्येक गली एवम् मोहल्लों की भी सफाई सुनिश्चित करना है। दूसरा संकल्प कूड़ा स्थलों को शहर से हटाना है। गार्बेज पॉइंट शहर में न रहे, जिससे शहर की हवा स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त हो सके। तीसरा संकल्प शहरों के गंदे स्थानों  की साफ सफाई करवाना वहा पार्क उद्यान बनाना है। वृक्षारोपण कराना है, जिससे शहरवासियों को ऐसे स्थानों पर दो पल का सुकून मिल सके। चौथा संकल्प सभी चौराहों का सौंदर्यीकरण कराना है। चौराहे किसी भी शहर के आईना होते हैं। बाहरी व्यक्ति चौराहे को देखकर ही प्रदेश के बारे में धारणा बनाता है। चौराहों से सभी अस्त-व्यस्त, फटी पुरानी सामग्री, होर्डिंग व तारों के मकड़जाल को हटाना है। पांचवां शहरों के वाटर बॉडीज, तालाबों का पुनरुद्धार करना है। इनको विकसित कर शहरवासियों के लिए उपयोगी बनाना है।

AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  एवं  मोदी  के सपनों का देश हम सभी को मिलकर बनाना है। इसको साफ सुथरा स्वच्छ बनाने का हम सभी संकल्प लें, जहां कहीं भी गंदगी दिखे, हमें स्वयं भी इसे साफ करने का प्रयास करना है तभी हमारा प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ स्वच्छता के मामले में नंबर एक पायदान पर होगा। लखनऊ शहर देश में स्वच्छता के मामले में अभी 12वें स्थान पर है। उन्होंने इस मौके पर निकाय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहरों व कस्बों के सभी गारवेज पॉइंट को हटाना है। लखनऊ शहर के भी जो कि अभी भी लगभग 110 गार्बेज प्वाइंट हैं, हटाना है।

AK Sharma

कार्यक्रम में महापौर लखनऊ संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त, लखनऊ इंद्रजीत सिंह, के साथ नगर निगम एवम् जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaLucknow Newsup news
Previous Post

जाने कब से शुरू हो रहे है शारदीय नवरात्रि

Next Post

गो-आधारित खेती के माध्यम से धरती माता की उर्वरता को बढ़ाएं: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दुनिया के लिए क्रांतिकारी साबित हो सकता है ‘डॉक्टर ऑन ड्यूटी’

29/09/2026
Main Slider

अखिलेश की परमिशन के बिना शिवपाल और धर्मेंद्र यादव को सपा दफ्तर में नहीं मिलती एंट्री, राजभर का बड़ा हमला

29/09/2026
BJP
Main Slider

यूपी MLC चुनाव: BJP ने घोषित किए 6 और प्रत्याशी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से की शिष्टाचार भेंट

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाइक पर पीछे बैठने वालों पर भी सख्ती, हेलमेट नहीं लगाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

29/09/2026
Next Post
cm yogi

गो-आधारित खेती के माध्यम से धरती माता की उर्वरता को बढ़ाएं: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Suspended

ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

28/12/2022
नीतीश कुमार Nitish Kumar

आरसीपी सिंह को पार्टी का ‘बॉस’ बनाकर नीतीश कुमार ने क्षेत्रीय दलों को दिया बड़ा संदेश

29/12/2020
अगस्‍त के अंत तक आएगी थर्ड वेव, हर रोज मिलेंगे 1 लाख कोरोना केस

अगस्‍त के अंत तक आएगी कोरोना की तीसरी लहर, हर रोज मिलेंगे 1 लाख एक्टिव केस – ICMR

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version