• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला ने वापस किए गनर, बोले- हमें तुम्हारी जरूरत नहीं

Writer D by Writer D
26/09/2022
in उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
Azam Khan

Azam Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) ने अपनी सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस के गनर वापस लौटा दिए हैं। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उनकी सुरक्षा में यूपी पुलिस के तीन गनर तैनात थे। इतना ही नहीं, आजम खान के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam) भी सुरक्षा में मिले एक गनर को बिना जानकारी दिए ‘लापता’ हो गए हैं। ऐसे में सुरक्षा में लगे सभी पुलिसकर्मी वापस रामपुर आ गए हैं और उन्होंने अपनी आमद रामपुर में दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, आजम खान 23 सितंबर को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में थे। आजम खान ने बिना कोई वजह बताए सुरक्षाकर्मियों को वापस जाने को कह दिया, जिसके बाद से उनकी कोई जानकारी पुलिस के पास नहीं है। वहीं, सपा विधायक अब्दुल्ला आजम अपने सुरक्षाकर्मी को छोड़कर ‘गायब’ हो गए। उनका गनर 22 सितंबर से उन्हें ढूंढ रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब दोनों पिता-पुत्र विधायकों को लेकर पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि जब वे सुरक्षा को वापस लेना चाहेंगे उन्हें सुरक्षा दी जाएगी।

इस संबंध में रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह ने बताया कि विधायक आजम खान के पास तीन गनर थे। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। तीनों गनर ने आकर पुलिस लाइन में बताया कि 23 सितंबर को वह दिल्ली में थे और गंगा राम हॉस्पिटल में मोहम्मद आजम खान की सुरक्षा में तैनात थे। उन्हें वहां से कहा गया कि तुम लोग वापस रामपुर चले जाओ हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है। तीनों गनर वापस आ गए हैं। लेकिन अगर आगे उन्हें सुरक्षा की जरूरत होगी तो उन्हें उपलब्ध करवा दी जाएगी।

टूरिस्ट से भरी ट्रैवेलर खाई में गिरी, सात की मौत

उन्होंने बताया कि इसी तरह से विधायक अब्दुल्ला आजम का गनर भी उन्हें 22 सितंबर से ढूंढ रहा है। उनका मोबाइल स्विच ऑफ है। उनके ड्राइवर का भी मोबाइल बंद है। गनर जब उनके घर जाता है तब भी उसे कोई जानकारी नहीं दी जाती

अपर पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि इस समय आजम खान की कोई लोकेशन पुलिस के पास नहीं है। अभी यह नहीं पता चल पाया है कि वह कहां पर हैं। लेकिन गनर के मुताबिक, 23 सितंबर को वह दिल्ली में थे।

Tags: Abdullah Khanazzam khanRampur Newsup news
Previous Post

टूरिस्ट से भरी ट्रैवेलर खाई में गिरी, सात की मौत

Next Post

‘भगोड़े’ अब्बास अंसारी की इस राज्य में मिली लास्ट लोकेशन, छापेमारी शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi interacted with artists from eight states.
Main Slider

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
80th Independence Day celebrated in Lucknow
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

15/08/2026
CM Yogi honored the families of the brave martyrs.
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश का युवा परिश्रमी और देश के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति से भरपूर : सीएम योगी

15/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की गलत नीतियों से देश विकास में पीछे रहा : केशव प्रसाद मौर्य

15/08/2026
Next Post
Abbas Ansari

'भगोड़े' अब्बास अंसारी की इस राज्य में मिली लास्ट लोकेशन, छापेमारी शुरू

यह भी पढ़ें

UP Board

UP Board: इस दिन से शुरू हो सकते है एग्जाम, जानें कब जारी होगी डेट शीट

18/11/2024
Pravesh Shukla

पेशाब कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर

05/07/2023
इंदिरा गांधी की 103 वीं जयंती 103rd birth anniversary of Indira Gandhi

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी देश की अखंडता और एकता की थी शिल्पकार : लल्लू

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version