• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने DIG की लगाई फटकार, बोले- जब गैंगरेप नहीं हुआ तो गिरफ्तार क्यों किया

Writer D by Writer D
27/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बीते दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों को फटकार लगाया। महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सीएम योगी सख्त हैं। मुरादाबाद और प्रयागराज की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर अफसरों पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी।

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर निर्वस्त्र लड़की के घूमने का वीडियो सामने आने का मामला हो या फिर प्रयागराज में मंगेतर के साथ जा रही लड़की के साथ मनचलों की अश्लील हरकत की घटना, बीते रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान महिलाओं के साथ हो रही ऐसी घटनाओं में पुलिस अफसरों की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई।

प्रयागराज के मऊआइमा में मंगेतर के साथ जा रही लड़की को सुनसान इलाके में कुछ मनचले लड़कों ने रोककर बदसलूकी की थी। लड़की हाथ जोड़कर माफी मांग रही थी और मंगेतर लड़कों के पैर पकड़कर छोड़ने की मिन्नतें कर रहा था। इस घटना का वीडियो सामने आया। प्रयागराज पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार भी किया। फिलहाल पुलिस ने सभी तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिया था।

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में निर्वस्त्र लड़की का वीडियो सामने आया। आरोप लगाया गया कि लड़की को अगवा कर गैंगरेप करने के बाद निर्वस्त्र छोड़ा गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान इन दोनों ही घटनाओं पर सख्त नाराजगी जताई। मुरादाबाद पुलिस की जमकर क्लास ली गई।

मुरादाबाद के डीआईजी शलभ माथुर से गैंगरेप की घटना पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि गैंगरेप नहीं हुआ था तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई में देरी और एक आरोपी की गिरफ्तारी पर सवाल करते हुए नाराजगी जताई कि जब गैंगरेप नहीं हुआ तो एक लड़का क्यों गिरफ्तार किया गया।

योगी सरकार की कैबिनेट बैठक

अफसरों द्वारा मनगढ़ंत कहानियां बताने पर मुख्यमंत्री ने जमकर फटकारा। वहीं प्रयागराज की घटना पर मुख्यमंत्री ने साफ हिदायत दी कि ऐसे लोगों के खिलाफ नजीर पेश करने वाली कार्रवाई की जाए ताकि दूसरे लोग सबक लें और ऐसी घटनाओं पर लगाम कसी जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद में एक अन्य घटना पर भी नाराज हुए ,जिसमें खनन माफिया एसडीएम जब्त डंपर को छुड़ा ले गए। इस घटना पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के अफसरों को हिदायत दी कि अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो अफसरों पर वो कार्रवाई करेंगे।

Tags: cm yogicrime newsLucknow Newsup news
Previous Post

दाऊद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी गिरफ्तार

Next Post

सीएम धामी का अचानक दिल्ली दौरा, सियासी गलियारे में मची हलचल

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
cm dhami

सीएम धामी का अचानक दिल्ली दौरा, सियासी गलियारे में मची हलचल

यह भी पढ़ें

CM Dhami

इन्वेस्टर समिट में सीएम धामी करेंगे पीएम मोदी का स्वागत

06/12/2023
क्या Smart TV भी हो सकता है हैक? अगर दिखे ये संकेत तो हो जाएं अलर्ट

आपका Smart TV भी हो सकता है हैक, दिखें ये संकेत तो तुरंत एक्शन लें

09/01/2026
Pitru Paksha

कर रहें हैं पितरों का श्राद्ध, तो भोजन से जुड़े इन नियमों का रखें ध्यान

30/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version