• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, सीएम धामी बोले- प्रार्थना है कि सब सुरक्षित रहें

Writer D by Writer D
04/10/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
bus

Bus fell into ditch

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां बरात लेकर जा रही बस गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे।  हादसा रात करीब 8 बजे बीरोंखाल के सीमडी के पास हुआ है। इसमें 20 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। उधर, घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी फौरन बचाव कार्यों का जायजा लेने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। सीएम ने तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली व रुद्रपुर से एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर बचाव कार्य में लगी हैं।

सूत्रों का कहना है कि खाई ज्यादा गहरी होने की वजह से रेस्क्यू करने में मुश्किल आ सकती है। रात के अंधेरे में संपर्क होना मुश्किल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पौड़ी के धुमाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिखणीखाल बीरोंखाल मोटर मार्ग पर हादसा हुआ है।

यहां सीमड़ी गांव के पास बारातियों को लेकर जा रही बस खाई में जा गिरी। सूत्रों के मुताबिक, बस में करीब 45-50 लोग सवार थे। बस हरिद्वार जिले के लालढांग से पौड़ी के बीरोंखाल गांव जा रही थी। रास्ते में अचानक बस अनियंत्रित हो गई, जिससे यह हादसा हो गया।

कोट्द्वार और पौड़ी से करीब 150 किलोमीटर दूर ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि खाई करीब 500 मीटर गहरी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पौड़ी के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, एसडीएम स्मिता परमार घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

विधायक दिलीप सिंह रावत ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि खाई बहुत ज्यादा गहरी है। वहीं इस घटना को लेकर डीएम विजय कुमार जोगदंडे का कहना है कि हादसा काफी बड़ा है। अभी बिना मौके पर पहुंचे इस घटना में मौतों और घायलों का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है।

उत्तरकाशी: हिमस्खलन से 8 प्रशिक्षुओं का रेस्क्यू, 4 के शव बरामद

बताया जा रहा है कि हादसा करीब 8 बजे हुआ। SDRF को धुमाकोट से 70 किमी आगे टिमरी गांव में एक बरात की बस खाई में गिरने की जानकारी मिली। यह बस लालढांग हरिद्वार से काड़ागांव जा रही थी। बस में करीब 45-50 लोग सवार थे। सेनानायक SDRF के निर्देश पर श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली व रुद्रपुर से SDRF की रेस्क्यू टीमें रवाना की गई हैं।

मुख्यमंत्री धामी बोले- टीमें रवाना कर दी गई हैं। प्रार्थना है कि सब सुरक्षित रहें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बहुत दुखःद घटना है। लगभग 45 लोग बस में सवार थे। बस गहरी खाई में गिर गई है। वहां के अधिकारियों से मैंने बात की है। मैं खुद सभी से बात कर रहा हूं कि जल्द से जल्द बचाव का कार्य शुरू किया जाए।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हर संभव मदद की जाए। सीएम धामी ने कहा कि घटनास्थल के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। वहां पर ग्रामीणों द्वारा भी बचाव कार्य किया जा रहा है। भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सब सुरक्षित रहें।

Tags: accident newsNational newsuttarakahnd news
Previous Post

उत्तरकाशी: हिमस्खलन से 8 प्रशिक्षुओं का रेस्क्यू, 4 के शव बरामद

Next Post

घर में घुसा बेकाबू ट्रक, किसान की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
125-year-old Gurdwara demolished in Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ढहाया गया 125 साल पुराना गुरुद्वारा, भारत ने जताया कड़ा विरोध

01/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

मानसून में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जनसुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकताः डॉ0 आशीष चौहान

01/07/2026
Next Post
Road Accident

घर में घुसा बेकाबू ट्रक, किसान की मौत

यह भी पढ़ें

Oppo

धनतेरस से पहले सस्ते हुए Oppo के ये स्मार्टफोन, जानें नई प्राइस लिस्ट

17/10/2022
लालजी टंडन को श्रद्धांजलि

यूपी के सीएम योगी व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लालजी टंडन को दी श्रद्धांजलि

21/07/2020
constable body found hanging

IIT के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी पापा……..

23/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version