• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, दम घुटने से डॉक्टर और बेटे-बेटी की मौत

Writer D by Writer D
05/10/2022
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश
0
massive fire

massive fire

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार सुबह 5 बजे आर मधुराज नर्सिंग होम (Madhuraj Nursing Home) में आग (Fire) लग गई। इस हादसे में नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर राजन, उनकी बेटी और बेटे की दम घुटने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर अपने परिवार के साथ नर्सिंग होम की पहली मंजिल पर रहते थे। आग लगने से नर्सिंग होम के भीतर धुआं फैल गया, जिससे मरीजों में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आग की तेज लपटों ने नर्सिंग होम के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया और हर तरफ चीख पुकार मच गई। नर्सिंग होम में इलाज करा रहे मरीजों को गंभीर हालत में कड़ी मशक्कत से बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में भेजा गया। जानकारी के मुताबिक अग्निकांड के समय 7 मरीज और 5 कर्मचारी अस्पताल में मौजूद थे। जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आग लगने से डॉक्टर और उसके दो बच्चों की मौत (फाइल-फोटो)

बता दें कि नर्सिंग होम ग्राउंड फ्लोर पर है, जबकि संचालक डॉक्टर राजन अपने परिवार के साथ फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं। हादसे के बाद नर्सिंग होम  संचालक डॉक्टर राजन उनकी बेटी सिमरन, बेटा ऋषि आग में फंस गए थे। तीनों को निकालकर सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर और उनकी 14 साल की बेटी और बेटे की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के चलते नर्सिंग होम में आग लगी। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद मृतक डॉक्टर के परिवार में मातम पसर गया है।

Tags: agra newsMassive fireup news
Previous Post

कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

Next Post

मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Terrorists

मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

यह भी पढ़ें

sanjay dutt

संजू बाबा ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, तस्वीर शेयर कर दी जानकारी

24/03/2021
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय को दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता में शामिल होने मिला निमंत्रण

23/08/2024
share market

शेयर बाजार ने पार किया नया माइलस्टोन, Sensex पहली बार 85000 के पार

24/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version