• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार ने पार किया नया माइलस्टोन, Sensex पहली बार 85000 के पार

Writer D by Writer D
24/09/2024
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) आज लगातार पांचवे कारोबारी दिन मजबूती का नया रिकार्ड बनाने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए। सेंसेक्स (Sensex)  आज पहली बार 85 हजार अंक के स्तर को पार करने में सफल रहा। हालांकि सुबह 10 बजे के करीब मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.07 प्रतिशत और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से टाटा स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 3.29 प्रतिशत से लेकर 1.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एलटी माइंडट्री और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 1.41 प्रतिशत से लेकर 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,336 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,365 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 971 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान में और 24 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 67.88 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 84,860.73 अंक के स्तर पर खुला। गिरावट के साथ खुलने के बावजूद सेंसेक्स ओपनिंग के मामले में अभी तक के सबसे ऊंचे स्तर पर खुलने में सफल रहा। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक सुबह 10 बजे से थोड़ी देर पहले 85 हजार अंक के स्तर को पार करके 85,052.42 अंक के सर्वोच्च शिखर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 60.89 अंक की तेजी के साथ 84,989.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार ने कर दिए अपने पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त, Sensex-Nifty नए शिखर पर

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 17.60 अंक की कमजोरी के साथ 25,921.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के कारण सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक अभी तक के सर्वोच्च स्तर 25,978.90 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 21.40 अंक की बढ़त के साथ 25,960.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 384.30 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ 84,928.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 148.10 अंक यानी 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,939.05 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: BusinessBusiness HeadlinesBusiness Hindi News">Business Latest NewsBusiness NewsBusiness news in hindiBusiness news Latest NewsBusiness news NewsBusiness news News in HindiGold and silvergold and silver on mcxGold and silver prices fallGold and silver prices fall sharplyrate of gold and silverSoftening in the price of gold and silver
Previous Post

एक और एनकाउंटर! एक लाख का इनामी ढेर, RPF जवानों की हत्या का था आरोप

Next Post

योगी के आदेश से सरकारी कर्मचारियों में मची खलबली, रुक सकती है सितंबर की सैलरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

Petrol-Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

22/10/2026
Business

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी लगातार दूसरे दिन स्थिर

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Business

आज सोना हुआ महंगा या सस्ता? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

17/10/2026
Business

इंसानों के बिस्कुट में पशुओं के चारे वाला चोकर, प्रियागोल्ड का लाइसेंस सस्पेंड

17/10/2026
Next Post
Manav Sampada Portal

योगी के आदेश से सरकारी कर्मचारियों में मची खलबली, रुक सकती है सितंबर की सैलरी

यह भी पढ़ें

संस्कारहीन शिक्षा का नतीजा है राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रद्रोह में अंतर नहीं कर पाना : योगी

06/11/2021
अखिलेश यादव akhilesh yadav

किसान को योगी सरकार ने कर दिया बर्बाद : अखिलेश यादव

18/11/2020

स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली पर क्रमशः रूपये 63000 एवं रूपये 56000 का अनुदान उपलब्ध

28/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version