• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संस्कारहीन शिक्षा का नतीजा है राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रद्रोह में अंतर नहीं कर पाना : योगी

Writer D by Writer D
06/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के मोहम्मद अली जिन्ना के बारे में दिये गये बयान पर कटाक्ष करते हुये कहा है कि राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रद्रोह में अंतर नहीं कर पाना संस्कारहीन शिक्षा का परिणाम होता है।

योगी ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री आवास में आयोजित प्राथमिक शिक्षा से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सपा अध्यक्ष का नाम लिये बिना ही कहा कि संस्कारहीन और शिष्टाचार विहीन शिक्षा देशद्रोहियों और राष्ट्रवादी में फर्क नही कर सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रारंभिक दौर में अभिभावक अगर बच्चों को उचित संस्कार नहीं दे पाते हैं तो उनके लिए देशप्रेमी और देशद्रोही जैसे फर्क करना मुश्किल होता है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में अखिलेश ने महात्मा गांधी, सरदार पटेल और पंडित नेहरू के साथ देश की आजादी में जिन्ना के योगदान का भी जिक्र किया था। भाजपा, कांग्रेस और बसपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने उनके इस बयान की आलोचना करते हुये इसे तुष्टीकरण की राजनीति का परिणाम बताया था।

इस दौरान उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग की योजना के तहत प्राथिमक स्कूलों के छात्रों के खाते में डीबीटी व्यवस्था से 19.80 अरब रुपये भेजे जाने की शुरुआत की। इससे छात्रों के अभिभावक गुणवत्तापरक स्कूल ड्रेस, जूते-मोजे और बैग आदि खरीद सकेंगे। इस व्यवस्था का लाभ स्कूलों में पढ़ रहे 1.80 करोड़ छात्र-छात्राओं को मिलेगा। बाकी बचे 60 लाख छात्रों को भी जल्द ही रकम भेजी जाएगी। इस व्यवस्था के तहत हर छात्र के अभिभावक को 11 सौ रुपये दिए जा रहे हैं।

यूपी में मिले मात्र सात नए मरीज : सहगल

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीबीटी तकनीक का प्रयोग करने से विभाग को भ्रष्टाचार के आरोपों से भी मुक्ति मिलेगी। योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने हर विद्यालय को किसी जनप्रतिनिधि द्वारा गोद लेने की व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। जिससे प्राथमिक स्कूल के छात्रों को स्वच्छ पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

इसके तहत अभी तक 1.60 लाख विद्यालयों में से खेल के मैदान और चारदीवारी वाले 1.33 लाख विद्यालयों को इस योजना में शामिल किया जा चुका है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अभी तक साढ़े चार वर्षों में हर स्कूली बच्चे को दो यूनीफार्म, बैग और किताबें उपलब्ध कराया गया।

Tags: cm yogihindi samachar newsLucknow Newsup government newsup newsYogi News
Previous Post

केमिकल कंपनी की पानी टंकी साफ कर रहे पांच मजदूरों की मौत

Next Post

अक्टूबर माह में कुल 11 हजार 670.12 करोड़ रूपए का आया राजस्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
suresh khanna

अक्टूबर माह में कुल 11 हजार 670.12 करोड़ रूपए का आया राजस्व

यह भी पढ़ें

cm yogi

ज्वेलर्स के लाखों रुपए छीनने के मामले में CM योगी का चला हंटर, 4 अफसर निलंबित

20/05/2021
Arvind Kejriwal gets government bungalow in Lodhi Estate

केजरीवाल का नया ठिकाना तय, इस बंगले में होंगे शिफ्ट

07/10/2025
Transfer

आठ आईपीएस अफसरों के तबादले, पीयूष मोर्डिया बने लखनऊ ADG जोन

12/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version