• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में मिले मात्र सात नए मरीज : सहगल

Writer D by Writer D
06/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
corona in UP

corona in UP

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे मे कोविड-19 के सात नये मामलों की पहचान की गयी है जिसे मिलाकर प्रदेश के सक्रिय मामलों की संख्या 83 रह गयी है।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के 41 ज़िलों में आज एक भी संक्रमित नहीं हैं, जबकि 17 जिलों में 01-01 मरीज ही शेष हैं। बीते 24 घंटों में हुई 72 हजार 969 सैम्पल की जांच हुई। जांच में कुल 07 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इसी अवधि में 15 संक्रमित कोरोना मुक्त भी हुए। आज प्रदेश में कुल एक्टिव कोविड केस की संख्या 83 है, जबकि 16 लाख 87 हजार 207 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-09 की बैठक में कहा कि विश्व के अनेक देशों में सहित देश के कई राज्यों में नए संक्रमित मिलने की संख्या में बढोतरी हो रही है। ऐसे में बहुत सतर्कता-सावधानी की जरूरत है। दूसरे प्रदेशों से उत्तर प्रदेश आ रहे हर व्यक्ति की जांच जरूर की जाए। बस, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोविड प्रोटोकाल/मास्क की अनिवार्यता को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

उन्होने बताया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 13 करोड़ 28 लाख से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। 03 करोड़ 37 लाख 70 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है। जबकि 09 करोड़ 90 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है।

दूसरे राज्यों से प्रदेश आ रहे हैं हर व्यक्ति की जांच जरूरी : सीएम योगी

टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 67 फीसदी लोगों ने पहली डोज प्राप्त कर ली है। पहले डोज के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करने की अनिवार्यता समाप्त करते हुए क्लस्टर 2.0 की नीति के साथ टीकाकरण को और तेज करने की जरूरत है।

कानपुर में जीका वायरस से संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। ऐसे में विशेष सतर्कता की जरूरत है। डेंगू की टेस्टिंग और तेज की जाए। अस्वस्थ लोगों के उपचार के लिए सभी अस्पतालों में प्रबंध किए गए हैं। हर एक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाए। सर्विलांस को बेहतर करने की जरूरत है। बचाव के लिए व्यापक स्वच्छता, सैनिटाइज़ेशन और फॉगिंग का कार्य सतत जारी रखें। निगरानी समितियों का पूरा सहयोग लिया जाए।

Tags: 24ghante online.comcorona cases in india til nowcorona new patient in UPCorona records in UPCorona SampleCorona testCorona Testing Labcorona virus in indiacorona virus updates in hindiCOVID-19Indian Council of Medical ResearchLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newsupयूपीयूपी में कोरोना का रिकॉर्डयूपी में कोरोना नए मरीज
Previous Post

दूसरे राज्यों से प्रदेश आ रहे हैं हर व्यक्ति की जांच जरूरी : सीएम योगी

Next Post

निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण एवं पंजीकरण के लिए कल से चलेगा विशेष अभियान

Writer D

Writer D

Related Posts

Wedding Lehenga
Main Slider

पुराने लहंगे को करें रीयूज, हर कोई करेगा आपके लुक की तारीफ

01/07/2026
Cumin
Main Slider

कहीं आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

01/07/2026
White Hair
Main Slider

सफ़ेद बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें

01/07/2026
Education
उत्तर प्रदेश

साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों के नए दौर में उप्र, कक्षा-कक्ष से मिली सीख पर तय होगी भविष्य की शैक्षणिक रणनीति

30/06/2026
Sugarcane Farmers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ रुपये का भुगतान

30/06/2026
Next Post

निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण एवं पंजीकरण के लिए कल से चलेगा विशेष अभियान

यह भी पढ़ें

amla

विटामिन सी से भरपूर होता है आंवला, जानिए इसके और भी कमाल के फायदे

28/09/2021
UGC NET

UGC Net एग्जाम के एप्लीकेशन फॉर्म जारी, यहां करें अप्लाई

01/05/2022
Zuckerberg

जुकरबर्ग का एंड-टू-एंड न्यूरल मॉडल वॉइस असिस्टेंस AI प्रोजेक्ट में शामिल

24/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version