• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुबई में भक्तों के लिए खुल गया भव्य हिंदू मंदिर, 16 देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित

Writer D by Writer D
05/10/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
hindu temple

hindu temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई। दशहरा से एक दिन पहले चार अक्टूबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में एक नए हिंदू मंदिर ( Hindu temple) का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया गया। भारत के शीर्ष गणमान्य लोगों की मौजूदगी में इस भव्य मंदिर के कपाट आधिकारिक तौर पर खोल दिए गए। यह हिदू मंदिर जेबेल अली में अमीरात के कॉरिडोर ऑफ टॉलरेंस में स्थित है। मंदिर 70,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। मंदिर के उद्गाटन समारोह में 200 से अधिक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इनमें यूएई के मिनिस्टर ऑफ टॉलरेंस शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान, यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर, सोशल रेगुलेटरी एंड लाइसेंसिंग एजेंसी फॉर कम्युनिटी डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीडीए) के सीईओ डॉ। उमर अल मुथन्ना, दुबई हिंदू मंदिर के ट्रस्टी राजू श्रॉफ शामिल थे। इस मंदिर की खास बात यह भी  है कि इसके परिसर में चर्च, गुरुद्वारा सहित कई धार्मिक स्थल हैं।

मंदिर ( Hindu temple) के उद्गाटन समारोह को संबोधित करते हए राजदूत संजय सुधीर ने कहा, यह भारतीय समुदाय के लिए एक स्वागत योग्य खबर है कि आज दुबई में नए हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है। इससे यूएई में रह रही हिंदुओं की एक बड़ी आबादी की धार्मिक आकांक्षाओं की पूर्ति हगी। यह नया मंदिर एक गुरुद्वारे से सटा हुआ है, जिसे 2012 में खोला गया था।

दुबई का यह हिंदू मंदिर ( Hindu temple) सभी धर्मों के लिए एक आध्यात्मिक हब है। मंदिर में हिंदू धर्म के 16 देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना के साथ एक ज्ञान कक्ष और अन्य धार्मिक गतिविधियों के लिए सामुदायिक केंद्र है।

मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यह नया हिंदू मंदिर सुबह 6.30 बजे से रात आठ बजे तक भक्तों के लिए खुला रहेगा। मंदिर में दैनिक आधार पर 1000 से लेकर 1200 लोग इकट्ठा हो सकते हैं।

इस हिंदू मंदिर की योजना, आर्किटेक्चर और निर्माण में अहम योगदान निभाने वाले हिंदू समुदाय के नेता और रीगल ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीईओ राजू श्रॉफ का कहना है कि कोविड-19 के बावजूद दुबई सरकार के सहयोग की वजह से मंदिर के निर्माण में कोई बाधा नहीं आई। यह हिंदू मंदिर वास्तव में दुबई सरकार के सहयोग का उदाहरण है। दुबई में 1958 में पहला हिंदू मंदिर बनकर तैयार हुआ था। उसके बाद से अब इस नए मंदिर के खुलने तक हम दुबई सरकार के आभारी हैं।

इस मंत्र के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, आरती के बाद जरूर पढ़ें यह मंत्र

यूएई में भारत के राजदूत ने कहा, हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि यूएई के टॉलरेंस मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान ने आज दुबई में नए हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। हम मंदिर के निर्माण के लिए जमीन देने के लिए दुबई सरकार की परोपकारिता के आभारी हैं।

बता दें कि 1958 में दुबई में भारतीय समुदाय के सिर्फ 6,000 लोग रहते थे जबकि आज के समय यह आंकड़ा 33 लाख है। ये लोग दुबई को अपना दूसरा घर मानते हैं।

क्या है मंदिर ( Hindu temple) की खासियत

दुबई के इस नए मंदिर में हिंदू धर्मके 16 देवी, देवताओं की मूर्तियां लगी हैं। मंदिर के ट्रस्टीज का कहना है कि इन मूर्तियों का डिजाइन मंडला से प्रेरित है। मंदिर के आर्किटेक्टर कंसल्टेंट सुभाष बोइते ने अपने 45 साल के अनुभवों का इस्तेमाल कर इस मंदिर के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।

मंदिर में क्यूआर कोड अपॉइन्टेंट सिस्टम का इस्तेमाल कर लगभग दो लाख लोगों ने मंदिर का दौरा किया था। इस साल के अंत तक एक विशेष सामुदायिक केंद्र होगा, जहां प्रार्थनाएं, शादी, नामकरण जैसे हिंदू कार्यक्रम हो सकेंगे।

मंदिर की पहली मंजिल पर प्रार्थना सभागार होगा, जहां हिंदुओं के 16 देवी, देवताओं की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही सिखों की पवित्र किताब गुरु ग्रंथ साहिब को रखने के लिए एक अलग कक्ष भी होगा।

इन क्षेत्रों में 4,000 वर्ग फुट का बैंक्वेट हॉल, एक मल्टीपर्पस कक्ष और ज्ञान कक्ष शामिल है, जो ग्राउंड फ्लोर पर है। सामुदायिक हॉल और ज्ञान कक्ष में कई एलसीडी स्क्रीन भी इंस्टॉल किया जाएगा।

Tags: # world newsdubaiinternational News
Previous Post

मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Next Post

बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एंबुलेंस और 4 कारों में भीषण टक्कर, 5 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Iranian attack on US base in Kuwait
अंतर्राष्ट्रीय

कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरानी हमला, वाशिंगटन से तेहरान तक मंचा हड़कंप

13/07/2026
Vietnam Boat Accident
Main Slider

वियतनाम में दर्दनाक हादसा, स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

11/07/2026
Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को मिलेगा करारा जवाब…ट्रंप की खुली चेतावनी

11/07/2026
Donald Trump
Main Slider

इस्राइल का बड़ा दावा: ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है ईरान?

10/07/2026
Huge fire breaks out at shoe factory in China
Main Slider

चीन की जूता फैक्टरी में भीषण आग, 28 लोगों की मौत

09/07/2026
Next Post
collision

बांद्रा वर्ली सी लिंक पर एंबुलेंस और 4 कारों में भीषण टक्कर, 5 की मौत

यह भी पढ़ें

arrested

जिले में अलग-अलग- स्थान से चार इनामी बदमाश गिरफ्तार

28/07/2021
CM Yogi

अब पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान पहले ही सफाई देता है कि हमने कुछ नहीं कियाः योगी

10/04/2024
corona

यूपी में कोरोना के 20,510 नए मामले, लखनऊ में 2,094 मरीज संक्रमित

15/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version