• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धुमाकोट बस हादसे में 32 की मौत, 18 घायल, रेस्क्यू पूरा

Writer D by Writer D
05/10/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Pauri bus accident

Pauri bus accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/पौड़ी। पौड़ी जिले के रिखणीखाल धुमाकोट में मंगलवार रात को बारातियों से भरी बस हादसे (Dhumakote bus accident) में रेस्क्यू कार्य को बुधवार को पूरा कर लिया गया है। अब तक कुल 32 लोगों की मौत हुई है और 18 घायल हुए हैं। बस में कुल 50 लोग सवार थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) स्वयं रेस्क्यू कार्य के लिए मोर्चा संभाल रखा था। आपदा कंट्रोल रूम से लेकर घटना स्थल पर पहुंच जानकारी लेते रहे। सीएम ने पौड़ी और उत्तरकाशी के मृतकों के परिजनों, गम्भीर घायल और सामान्य घायल को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी गांव के पास बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में जा गिरी थी। बस हरिद्वार जिले के लालढांग से बारात लेकर पौड़ी के बीरोंखाल गांव जा रही थी। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर रेस्क्यू कार्य और घायलों के उपचार को सख्त हिदायत दी थी।

एसडीआरएफ और पुलिस के अनुसार बस दुर्घटना में 30 मृतकों और 20 घायलों को निकाला गया है। 20 घायलों में से 02 व्यक्तियों की हॉस्पिटल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी। इस घटना में कुल 32 लोगों की मौत हुई है, जबकि 18 लोग घायल हैं। बस में सवार यात्रियों की संख्या 50 बताई गई है। एसडीआरएफ ने रेक्स्यू कार्य को पूरा करने की बात कही है।

सीएम धामी ने कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंच घायलों का जाना हालचाल

मंगलवार रात को पौड़ी में हुए बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री धामी बुधवार को सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के साथ बस हादस घटनास्थल और बेस अस्पताल कोटद्वार जाकर घायलों और परिजनों से मिल कर सरकार की ओर से पूरा सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री के सक्रियता का परिणाम ही रहा कि पौड़ी के अलावा नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों राहत बचाव कार्य के लिए मुस्तैद रखा था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले में बस हादसे से मतृकों के परिजनों को आर्थिक देने की घोषणा की है। उन्होंने दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख,गम्भीर घायल को 1-1 लाख और सामान्य घायल को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

Tags: Dhumakote bus accidentNational newsUttarakhand News
Previous Post

बरटोजी, शार्पलेस और मेलडॉल को मिला रसायन शास्त्र का नोबेल

Next Post

मुकेश अंबानी और रिलायंस अस्पताल को उड़ाने की मिली धमकी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
Mukesh Ambani

मुकेश अंबानी और रिलायंस अस्पताल को उड़ाने की मिली धमकी

यह भी पढ़ें

Post Office

कल से होगा राष्ट्रीय डाक सप्ताह का आयोजन

08/10/2022
CM Dhami

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड लोक विरासत कार्यक्रम-2022 में किया प्रतिभाग

06/11/2022
TDS

वरिष्ठ नागरिकों को वित्त मंत्री ने दिया बंपर तोहफा, टैक्स कटौती की लिमिट दोगुनी की

01/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version