• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परिषदीय विद्यालयों को गोद ले सकेंगे निजी विद्यालय

Writer D by Writer D
07/10/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Council Schools

Private schools will be able to adopt council schools

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों (Primary Schools)  के छात्र अब प्रतिष्ठित निजी स्कूलों के संसाधनों का भी उपयोग कर सकेंगे। योगी सरकार (Yogi Government) की पहल पर अब सुविधा संपन्न निजी विद्यालय प्राथमिक विद्यालयों को गोद ले सकेंगे। इसके लिए जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित अधिकारी निजी विद्यालयों के प्रबंधन व प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को परिषदीय विद्यालयों (Council Schools) को गोद लेने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करेंगे।

गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार परिषदीय प्राथमिक (Council Schools) एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निजी विद्यालयों के साथ युग्मन (पेयरिंग) का निर्देश जारी किया है। इसी के तहत निजी विद्यालयों को परिषदीय विद्यालयों को गोद लिए जाने का भी विकल्प दिया गया है। यदि कोई निजी विद्यालय इस विकल्प को चुनता है तो परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को काफी लाभ होगा। वे न सिर्फ निजी विद्यालयों के इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग कर सकेंगे, बल्कि उनकी शैक्षिक व्यवस्था से भी लाभान्वित हो सकेंगे।

उपलब्ध कराने होंगे संसाधन

इस प्रक्रिया के तहत निजी विद्यालय, मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान या कोई विश्वविद्यालय अपने करीब के किसी परिषदीय प्राथमिक या उच्च प्राथमिक विद्यालय को गोद ले सकता है। गोद लेने के बाद परिषदीय विद्यालयों को अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसमें सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, शिक्षकों एवं बच्चों के उपयोग के लिए टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) का सृजन, ग्रेड अनुरूप शैक्षणिक वीडियो का निर्माण, विज्ञान से संबंधित प्रोजेक्ट, प्रदर्शनी, टीएलएम मेला, विज्ञान-गणित किट उपलब्ध कराना, पुस्तकालय के लिए पुस्तकों, खेल संसाधन एवं स्मार्ट क्लासेज उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही बच्चों के एक्सपोजर विजिट, विद्यालय भ्रमण के लिए संसाधन भी उपलब्ध कराने होगे। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद गतिविधियों, शिक्षक प्रशिक्षण आदि के आयोजन के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

साझा हो सकेंगे अनुभव

प्रमुख सचिव दीपक कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि निजी एवं परिषदीय विद्यालयों के बीच इस प्रक्रिया को इस तरह लागू किया जाए कि सभी संबंधित शिक्षण संस्थाएं आपसी सहयोग व समन्वय से एक-दूसरे के अनुभवों एवं शैक्षणिक संसाधनों का यथासंभव उपयोग कर लाभान्वित हो सकें। दोनों प्रकार के विद्यालयों की बेस्ट प्रैक्टिसेज का अभिलेखीकरण करके समस्त शिक्षण संस्थाओं से साझा किया जाएगा ताकि सम्मिलित विद्यालयों के साथ जनपद के अन्य विद्यालय भी लाभान्वित हो सकें। यही नहीं, मासिक बैठक में इस पूरी प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा भी होगी और निजी विद्यालयों से अपेक्षित सहयोग के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

एकीकृत शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

निजी और परिषदीय विद्यालयों की पेयरिंग (युग्मन) के संबंध में जारी आदेश का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन में विद्यालयों को अलगाव को समाप्त करने, एकीकृत शिक्षा को बढ़ावा देने, विद्यालयों को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने, शिक्षकों से बेहतर सहयोग, समन्वय के साथ ही विद्यालयों के बीच पारस्परिक सकारात्मक व सहयोगात्मक वातावरण का निर्माण करना है।

इसकी मदद से विचारों, दृष्टिकोण, शिक्षण विधियों, तकनीक की पहचान को साझा किया जा सकेगा। पीयर लर्निंग और ग्रुप लर्निंग के लिए वातावरण और सीखने की प्रक्रिया को प्रभावी मंच मिल सकेगा। इसके जरिए एक लर्निंग हब तैयार करने का भी उद्देश्य है, जिसके माध्यम से सीखने-सिखाने के संसाधनों तक समान पहुंच सुनिश्चत हो सके।

Tags: Council schoolsEducation NewsYogi Government
Previous Post

एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन की आठ नई यूनिट खोलेगी योगी सरकार

Next Post

भव्यता के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Yogi

भव्यता के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

हम बंटे थे तो कटे थे, इसलिए पांच सौ वर्ष तक अयोध्या में इंतजार करना पड़ाः सीएम योगी

23/09/2024

पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से कुछ दूर खेत में विस्फोट, मचा हड़कंप

24/04/2022
cm yogi

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने में पूर्वांचल की बड़ी भूमिका: योगी

18/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version