• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोहन भागवत के समर्थन में सपा सांसद, जनसंख्या पर कही ये बात

Writer D by Writer D
09/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
0
ST Hasan

ST Hasan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के एक सांसद का एक बयान इन दिनों काफी चर्चा में है। मुरादाबाद से सपा सांसद और पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर एसटी हसन (ST Hasan) ने देश की जनसंख्या को लेकर एक टिप्पणी की है। उनका कहना है कि मुझे समझ मे ये नहीं आता कि जनसंख्या को अभिशाप क्यों समझा जाता है। हमारे पास 135 ब्रेन काम करने वाले हैं। इतने हाथ हैं, लेबर हैं, साइंटिस्ट हैं, डॉक्टर और इंजीनियर्स हैं। 135 करोड़ की आबादी की वजह से ही हमारी इकोनॉमी बैलेंस में है।

दरअसल, सपा सांसद संघ प्रमुख मोहन भगवत (Mohan Bhagwat) के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने दो दिन पहले जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अपना सुझाव दिया था। सपा सांसद ने संघ प्रमुख के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि वर्ण व्यवस्था खत्म होनी चाहिए। हालांकि, डॉ एसटी हसन ने ये भी कहा कि वो इस्लाम के मानने वाले हैं । उन्होंने कहा कि इस्लाम ने तो ये सिस्टम 14 सौ साल पहले ही खत्म कर दिया था।

सपा सांसद (ST Hasan) बोले, आबादी विशेष मजहब के लोग नहीं बढ़ाते

सपा सांसद का मानना है कि दुनिया के अलग-अलग देशों में मंदी का दौर आता है, लेकिन भारत में नहीं आता। अगर हमारी सरकारें पेट्रोल और डीजल पर एक रुपया बढ़ाती हैं तो रोज के हिसाब से अरबों रुपए कमाती हैं। हां, ये मानता हूं अब जनसंख्या को नहीं बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आबादी किसी विशेष मजहब के लोग नहीं बढ़ाते। हिंदू भाइयों को ये कह कर डराया जाता है कि मुसलमानों की आबादी बहुत ज्यादा हो जाएगी।

भागवत ने जनसंख्या पर समग्र नीति बनाए जाने की कही थी बात

मोहन भागवत ने हाल ही में नागपुर में बोलते हुए कहा था कि जनसंख्या पर एक समग्र नीति बनाए जाने की जरूरत है। इसे सभी पर समान रूप से लागू करना चाहिए। किसी व्यक्ति को छूट नहीं मिले। भागवत ने कहा था कि देश की आबादी में 70 करोड़ से ज्यादा युवा हैं। उन्होंने कहा कि आबादी बढ़ेगी तो देश पर बोझ बढ़ेगा। उन्होंने चीन का हवाला देते हुए कहा कि जब वहां की सरकार को लगा कि जनसंख्या बोझ बन रही है तो उन्होंने रोक लगा दी।

Tags: Mohan BhagwatMuradabad newsSamajwadi partyst hasanup news
Previous Post

नीतू कपूर को सता रही ऋषि कपूर की याद, पोस्ट की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर

Next Post

कैटरीना-आलिया समेत ये अभिनेत्रियां एक्ट्रेस मनाएगी अपना पहला करवा चौथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Karva Chauth

कैटरीना-आलिया समेत ये अभिनेत्रियां एक्ट्रेस मनाएगी अपना पहला करवा चौथ

यह भी पढ़ें

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

पैसों के विवाद के चलते दबंगों ने दुकानदार को पीटा, महिलाओं से की अभद्रता

07/02/2021
Asaram Bapu

जेल में बंद आसाराम की अचानक बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

10/10/2025
Siraj's Yorker banned Hetmyer and Pant, RCB won the match by 1 run

सिराज की यॉर्कर ने लगाई हेटमायर और पंत के बल्ले पर रोक, 1 रन से RCB ने जीता मुकाबला

27/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version