• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं रहे ‘नेताजी’, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Writer D by Writer D
10/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
mulayam singh

mulayam singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulyam Singh Yadav) का सोमवार को निधन हो गया। वे 82 साल के थे। मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते पिछले दिनों गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

मुलायम सिंह यादव (Mulyam Singh Yadav) के भर्ती होने के बाद से अस्पताल में नेताओं के मिलने सिलसिला लगातार जारी था। रविवार को नेताजी का हाल जानने के लिए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया मेदांता अस्पताल पहुंचे। वहीं इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर अखिलेश यादव से की मुलाकात थी।
मुलायम सिंह यादव 3 बार उत्तर प्रदेश के सीएम रहे।

किसान परिवार में हुआ जन्म

मुलायम सिंह यादव (Mulyam Singh Yadav) का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। उनके पिता सुघर सिंह यादव एक किसान थे। मुलायम सिंह यादव मौजूदा वक्त में मुलायम सिंह मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति हो देश की राजनीति, मुलायम सिंह यादव को प्रमुख नेताओं में गिना जाता हैं। वे तीन बार UP के सीएम रहे और वो केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा मुलायम सिंह 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद भी चुने जा चुके हैं।

नेताजी (Mulyam Singh Yadav) ने की थी दो शादियां

मुलायम सिंह यादव  ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली पत्नी, मालती देवी की मृत्यु मई 2003 में हुई, वह अखिलेश यादव की मां थी। मुलायम ने दूसरी शादी साधना गुप्ता से की। मुलायम सिंह और साधना के बेटे का नाम प्रतीक यादव है। हाल ही में साधना का निधन हो गया था।
मुलायम सिंह यादव ने 1992 में सपा का गठन किया था।

5 दशक का राजनीतिक करियर

– 1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996- 8 बार विधायक रहे।
– 1977 उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारी और पशुपालन मंत्री रहे। लोकदल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे।
– 1980 में जनता दल प्रदेश अध्यक्ष रहे।
– 1982-85- विधानपरिषद के सदस्य रहे।
– 1985-87- उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे।
– 1989-91 में उत्तर प्रदेश के सीएम रहे।
– 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया।
– 1993-95- उत्तर प्रदेश के सीएम रहे।
– 1996- सांसद बने
– 1996-98-  रक्षा मंत्री रहे।
– 1998-99 में दोबारा सांसद चुने गए।
– 1999 में तीसरी बार सांसद बन कर लोकसभा पहुंचे और सदन में सपा के नेता बने।
– अगस्त 2003 से मई 2007 में उत्तर प्रदेश के सीएम बने।
– 2004 में चौथी बार लोकसभा सांसद बने ।
– 2007-2009 तक यूपी में विपक्ष के नेता रहे।
– मई 2009 में 5वीं बार सांसद बने।
– 2014 में 6वीं बार सांसद बने।
– 2019 से 7वीं बार सांसद थे।

Tags: Lucknow Newsmulayam singh passes awayrip mulayam singhSamajwadi partyup news
Previous Post

पहली बार रख रही है करवा चौथ का व्रत, तो नोट कर ले ये खास बातें

Next Post

मुलायम सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
Drone Didi
Main Slider

साय सरकार की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

26/06/2026
Next Post

मुलायम सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

Deepotsav

दीपोत्सव 2025: महाकुंभ के तर्ज पर एआई कैमरों से होगी निगरानी

17/10/2025
vaccine

6-12 साल तक के बच्चों को वैक्सीन लगाने की मिली मंजूरी

26/04/2022
Al Qaeda terrorists

गिरफ्तार आतंकियों का कानपुर में फाइनेंस कनेक्शन, ATS ने बिल्डर को उठाया

13/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version