• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में खनन माफिया को पकड़ने गई यूपी पुलिस पर फायरिंग, SHO समेत 5 घायल

Writer D by Writer D
12/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, क्राइम, मुरादाबाद, राष्ट्रीय
0
Firing

Firing between UP Police and mining mafia in Uttarakhand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काशीपुर। उत्तराखंड में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पकड़ने गई यूपी पुलिस की टीम और ग्रामीणों के बीच गोलीबारी (Firing) शुरू हो गई जिसमें ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से मौत (Death) हो गई। इस झड़प में एसएचओ समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इनमें से दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी है।

दरअसल यूपी पुलिस उत्तराखंड के काशीपुर के कुंडा गांव में 50 हजार के इनामी खनन माफिया को पकड़ने के लिए उसका पीछा कर रही थी। पीछा करते-करते खनन माफिया जफर उत्तराखंड बॉर्डर क्रॉस कर जसपुर में दाखिल हो गया।

इस दौरान जफर और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी है। पुलिस की तरफ से जवाबी गोलीबारी में ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर को भी गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद अक्रोशित ग्रामीण ने पुलिसवालों को बंधक बना लिया। पुलिसवालों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर मुरादाबाद रेंज के डीआईजी शलभ माथुर, एसएसपी हेमंत कुटियाल, एसपीआरए संदीप मीणा मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ ही रिजर्व पुलिस फोर्स को भी वहां तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी उत्तराखंड के जसपुर में हाइवे पर धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझा रहे हैं।

34 देशों की सुंदरियों ने ताजमहल में कराया फोटोशूट

रिपोर्ट के मुताबिक खनन माफिया को पकड़ने के लिए पुलिस एक घर में दबिश देने पहुंची थी जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी गयी थी। दबिश दिए जाने के दौरान पुलिस और जसपुर बीजेपी के ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर के परिवार में नोकझोंक हुई थी जिसके बाद फायरिंग हुई और एक गोली ब्लॉक प्रमुख की पत्नी को भी गोली लग गई। इसके बाद गांववालों ने पुलिस टीम को घेर लिया और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।

परिवारवालों ने घटना के बाद 4 लोगों को पकड़कर कुंडा पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं घटना से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने एनएच को जाम कर दिया

घटना को लेकर मुरादाबाद के एसएसपी ने बताया कि हमारे 2 कांस्टेबल को गोली लगी है जबकि एसएचओ बुरी तरह घायल हुए हैं।

घटना को लेकर उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, ”हमें जानकारी मिली है कि जफर एक वांटेड अपराधी था, यूपी पुलिस उसका पीछा कर रही थी और इसी दौरान फायरिंग की घटना हो गई। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

Tags: kashipur newsmuradabad policeNational newsup newsup policeUttarakhand News
Previous Post

34 देशों की सुंदरियों ने ताजमहल में कराया फोटोशूट

Next Post

किसानों की सहमति से जेवर में जमीन अधिग्रहित करेगी योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Speed Limit
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसों को रोकने के लिए शहरों के अंदर और ग्रामीण इलाकों में निर्धारित होगी वाहनों की गति सीमा

22/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल बनी बच्चों के जीवन का आधार

22/06/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने 510 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

22/06/2026
Many decisions were taken in the Mann cabinet meeting.
पंजाब

मान मंत्रिमंडल का फैसला- पंजाब में पांच प्रतिशत सलाना फीस बढ़ा सकेंगे प्राइवेट स्कूल

22/06/2026
CM Yogi canceled all official programs for Tuesday.
Main Slider

सीएम योगी ने रद्द किए मंगलवार के सभी आधिकारिक कार्यक्रम

22/06/2026
Next Post
Yogi

किसानों की सहमति से जेवर में जमीन अधिग्रहित करेगी योगी सरकार

यह भी पढ़ें

Samsung Galaxy A03s

भारत में लॉन्च के लिए तैयार है Samsung Galaxy A03s, जानिए स्पेसिफिकेशंस

01/06/2021
CM Dhami

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सख्त एक्शन प्लान, सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM धामी

09/04/2026
Deputy CMO was held hostage and robbed

चोरी करते पकड़े जाने पर चोर ने गृहस्वामी को मारी गोली

08/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version