• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश को मिली चौथी वंदे भारत ट्रेन, अब दिल्ली से हिमाचल की दूरी होगी कम

Writer D by Writer D
13/10/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Vande Bharat train

Vande Bharat train

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देश को चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन ( Vande Bharat train) की सौगात दे दी है। पीएम मोदी ने ऊना स्टेशन से हरी दिखाकर वंदे भारत ( Vande Bharat train) को रवाना कर दिया है। यह ट्रेन उत्तर भारत के लोगों के लिए दिल्ली की दूरी को और कम कर देगी। ट्रेन दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना होते हुए अंब-अंदौरा तक जाएगी। इससे दिल्ली और चंडीगढ़ का सफर तीन घंटे से भी कम समय में पूरा हो जाएगा। आप एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के जरिए इसमें सफर कर सकते हैं।

Image

कितना लगेगा किराया

यदि आप चेयर कार में दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा करते हैं तो आपको 805 रुपए देने होंगे। वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1495 रुपए है। आपकी यात्रा 2:50 घंटे में पूरी हो जाएगी। वंदे भारत अंब अंदौरा और नई दिल्ली से हफ्ते में छह दिन, बुधवार छोड़कर चलेगी। ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और हिमाचल प्रदेश के ऊना स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में आप चेयर कार या एग्जीक्यूटिव चेयर कार से सफर कर सकते हैं।

वंदे भारत ( Vande Bharat train) का लेटेस्ट वर्जन

अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी ने आज जिस वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई है वह पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है। यह ट्रेन बहुत हल्की और कम अवधि में तेज गति तक पहुंचने में सक्षम है। ट्रेन बुधवार छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी और अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में रुकेगी। यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी।

Image

ट्रेन अंब अंदौरा से दोपहर एक बजे रवाना होगी और दोपहर 3.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ऊना और पंजाब के आनंदपुर साहिब में रुकेगी। चंडीगढ़ से 6.25 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। ट्रेन अंब से दिल्ली तक के सफर को महज साढ़े पांच घंटे में तय कर लेगी।

वहीं रिवर्स रूट पर यह दिल्ली से सुबह 5.50 बजे रवाना होगी और 10.34 बजे ऊना पहुंचेगी। इसके बाद 11.05 बजे अंब अंदौरा में यात्रा समाप्त हो जाएगी। यह अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।

Tags: 4th Vande Bharat traindelhi newsNational newspm modiVande Bharat Train
Previous Post

करवा चौथ पर इन टिप्स से पैरों की व्ही बढ़ाएं खूबसूरती

Next Post

सीएम योगी को राजनीति में मिला इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड, पीएम समेत जनता को किया समर्पित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी को राजनीति में मिला इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड, पीएम समेत जनता को किया समर्पित

यह भी पढ़ें

De Tan

चमक जाएगा चेहरा, लगाकर देखें कैमोमाइल फेस मास्क

04/01/2022
arrested

पेशी पर गैर हाजिर चल रहे वाहन दुर्घटना का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

02/02/2021
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

बुजुर्ग की हत्या को थानेदार ने बताया आकाशीय बिजली से मौत, सस्पेंड

26/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version