• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरंडी नदी में नाव पलटने से 7 लोगों की डूबकर मौत

Writer D by Writer D
16/10/2022
in बिहार, राष्ट्रीय
0
Boat

Boat Sank

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कटिहार। जिले के बरारी प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी बारीनगर पंचायत से गुजरने वाली बरंडी नदी में नाव पलटने (Boat Capsize) से सात लोगों की डूब कर मौत हो गई। सभी मृतक नदी के दूसरी तरफ धान की फसल काट कर वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान भार अधिक होने की वजह से नाव बीच नदी में पलट गई।

घटना से मर्माहत नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने मृतकों के आश्रितों को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि उपलब्ध करने का आदेश जिला प्रशासन को दिया है।

मृतकों की पहचान शकिन आलम (06 वर्ष) पिता इफ्तेखार आलम, कुंती देवी (42 वर्ष) पति महेश पासवान, रूबी कुमारी (19 वर्ष) पिता दिनेश पासवान, बबिता कुमारी (19 वर्ष) पिता जगदीश पासवान, दुखन पासवान (51वर्ष) पिता रामोतार पासवान, रुचि कुमारी (16 वर्ष) पिता दुखन पासवान तथा विकास कुमार (14 वर्ष) पिता महेश पासवान शामिल हैं। सभी मृतक पश्चिम बारीनगर पंचायत के कादर टोला निवासी हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधि अरविंद कुमार ने बताया कि नाव पर नौ लोग सवार थे। जिसमें दो युवक किसी तरह जान बचाकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

32 एकड़ जमीन के मालिक हैं इस गांव के बंदर, मिलता है खास सम्मान

अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार को सभी मजदूर धान काटने के लिए बरंडी नदी के उस पार लक्ष्मीपुर बहियार गये थे। करीब तीन बजे काटी गई फसल को नाव पर लादकर नौ मजदूर मरघिया अपने घर की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच नाव पर क्षमता से अधिक भार के कारण बरंडी नदी की बीच धारा में नाव डूब (Boat Capsizes) गई।

घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ पूरण साह, सीओ ललन मंडल, सीआई मृत्युंजय कुमार, थानाध्यक्ष विधानचन्द्र ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी शव को नदी से निकलया और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tags: bihar newsKatihar NewsNational news
Previous Post

32 एकड़ जमीन के मालिक हैं इस गांव के बंदर, मिलता है खास सम्मान

Next Post

धनतेरस पर झाड़ू लाना होता है शुभ, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक, ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का किया विमोचन

25/09/2026
उत्तराखंड

PMGSY ने पहाड़ जैसी जिंदगी को दी नई रफ्तार

25/09/2026
Main Slider

26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः CM धामी

25/09/2026
उत्तराखंड

उत्तरकाशी में मुख्य सचिव ने हवाई पट्टी, कलेक्शन सेंटर और पीएम श्री कॉलेज का किया निरीक्षण

25/09/2026
उत्तराखंड

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखंड को आगे बढ़ाना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Next Post
Dhanteras

धनतेरस पर झाड़ू लाना होता है शुभ, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

यह भी पढ़ें

RBI

RBI की बड़ी कार्रवाई, इन दो बड़े बैंकों पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना

04/07/2022
CM Vishnu Dev Sai

भाजपा के लिए देश पहले, जनता को परिवार मानकर काम करती है पार्टी: विष्णुदेव साय

06/09/2024
Jila Badar

गुंडा एक्ट में जिला बदर दो अपराधी तमंचे के साथ गिरफ्तार

15/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version