• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के लिए देश पहले, जनता को परिवार मानकर काम करती है पार्टी: विष्णुदेव साय

Writer D by Writer D
06/09/2024
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Vishnu Dev Sai

CM Vishnu Dev Sai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत शुक्रवार को मतदान केंद्रों में हुई। शुक्रवार को मतदान केंद्रों में सदस्यता अभियान की शुरुआत करने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के खम्हारडीह मंडल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के जगदलपुर मंडल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के माना कैम्प के टीटी कॉलोनी मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने नेताजी सुभाष चंद्र वार्ड के मतदान क्रमांक 94 में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में संगठन के महापर्व की शुरुआत हो गई है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। आज से बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह सदस्यता अभियान दो महीने तक चलेगा। इसके लिए पूरी रूपरेखा तैयार की गई है। सदस्यता अभियान जिला, मंडल और बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। प्रदेश को 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसे हमें पूरा करना है। सभी कार्यकर्ताओं को इस लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग प्रदान करना है।

श्री साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि भाजपा सिद्धांतवादी विचारधारा पर आधारित पार्टी है। इस पार्टी में जितना मान सम्मान कार्यकर्ताओं का है, उतना सम्मान किसी दूसरी पार्टी में नहीं है। भाजपा में गांव का एक साधारण व्यक्ति भी मुख्यमंत्री बन सकता है, एक चाय बेचने वाले को प्रधानमंत्री भाजपा ही बना सकती है। श्री साय ने कहा कि भाजपा सबसे पहले देश को मानती है, उसके बाद पार्टी को और उसके बाद परिवार को मानती है। भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मूलमंत्र है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। इस मूलमंत्र को मानते हुए 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हुए वे सबके लिए काम कर रहे हैं। पूरी दुनिया में भारत देश का मान सम्मान श्री मोदी ने बढ़ाया है। श्री मोदी के नेतृत्व में देश एक बार फिर विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए यहां की जनता जनार्दन ने हमें सत्ता सौंपी और मोदी की गारंटी में जो वादे हमने किए थे, उनमें से अधिकांश वादों को हमने पूरा कर दिया है। मेरा बूथ सबसे मजबूत नारे को साकार करते हुए अपने पूरे बूथ में अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलानी है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसे पिछले 5 वर्षों से भूपेश सरकार ने रोक रखा था, उसकी स्वीकृति भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दे दी है और राज्यांश की व्यवस्था भी हमने कर ली है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे और कहा भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ साथ जनता में भी भारी उत्साह है महज दो दिनों में ही छत्तीसगढ़ में लाखों लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।इस दौरान विधायक रायपुर उत्तर पुरंदर मिश्रा, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, पूर्व सांसद सुनील सोनी, सच्चिदानंद उपासने,पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल,छगनलाल मूंदड़ा, जिला महामंत्री सत्यम दुवा, रमेश ठाकुर, सोशल मीडिया संयोजक सोमेश पांडेय, मितुल कोठरी ,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा साहू, पार्षद रोहित साहू, मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर आदि उपस्थित थे।

माना कैम्प में संगठन महामंत्री ने किया अभियान का शुभारंभ

भाजपा के संगठन महापर्व भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के तहत रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के माना कैम्प के बूथ क्र.251, टीटी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम का प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने शुभारंभ किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष, पार्षद, बूथ अध्यक्ष सहित अन्य मण्डल के पदाधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण की। रायपुर जिला उपाध्यक्ष श्यामाप्रसाद चक्रवर्ती, माना मंडल अध्यक्ष रवींद्रसिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष माना कैम्प संजय यादव, पार्षदगण, बूथ अध्यक्षगण एवं बूथ कमेटी के सदस्यगण इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Tags: Chattisgarh NewsCM Vishnudev Sai
Previous Post

CRPF प्रशिक्षण केंद्र पर आकाशीय बिजली गिरने से दाे जवानाें का बलिदान

Next Post

गोपालन और पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध -सीएम भजनलाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Terrorist killed in Budgam encounter
Main Slider

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; AK-राइफल समेत सामान बरामद

04/09/2026
Swatantra Bhardwaj was detained in Bulandshahr.
उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर मारपीट मामले में कार्रवाई, स्वतंत्र भारद्वाज बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया

04/09/2026
CM Dhami watched the spiritual film ‘Hanuman Ansh’.
Main Slider

संत परंपरा के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसी फिल्में महत्वपूर्ण : धामी

04/09/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

04/09/2026
CM Dhami expresses grief over the demise of Virendra Bisht.
उत्तराखंड

सीएम धामी ने वीरेंद्र बिष्ट के निधन पर जताया शोक, अर्पित की श्रद्धांजलि

04/09/2026
Next Post
CM Bhajan Lal Sharma

गोपालन और पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध -सीएम भजनलाल

यह भी पढ़ें

pm modi

जोहान्सबर्ग में गूंजी भोजपुरी, पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

22/11/2025
solid and liquid waste management

दो करोड़ की लागत से बनेगा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण केंद्र

06/06/2022
आत्मनिर्भर भारत 3.0 self-reliant India 3.0

तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था पॉजिटिव जीडीपी ग्रोथ कर सकती है हासिल : निर्मला सीतारमण

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version