• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने सहपाठियों के साथ खूब की मस्ती

Writer D by Writer D
18/10/2022
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सागर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मप्र के सागर जिले के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को डीएनसीबी स्कूल में पहुंचकर अपने सहपाठियों के साथ न केवल फोटोग्राफी की, बल्कि अपने विद्यार्थी जीवन की यादें ताजा करते हुए मस्ती भी की। मुख्यमंत्री धामी के सहपाठी, जिन्होंने एक क्लास रूम में एक बेंच पर बैठकर पढ़ाई की, वह भी मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर न केवल प्रफुल्लित थे, बल्कि पूरे उत्साह में थे।

सहपाठी अतिन चौकसे, सुजीत चौकसे, संजय विश्वकर्मा, सलीम खान और महेश ने मुख्यमंत्री धामी के साथ फोटोग्राफी की एवं उनका 51 किलो के फूलों की माला से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के सहपाठियों ने स्कूल प्रांगण में उनके साथ स्वल्पाहार भी किया एवं पुरानी यादें ताजा की। सहपाठी अतिन चौकसे ने बताया कि आज हम बड़े अभिभूत हैं, जब मेरा एक सहपाठी देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में उच्च पद पर आसीन है और हम सबके बीच में यहां मौजूद है। मुख्यमंत्री धामी ने अपने समस्त सहपाठियों एवं गुरुजनों को देवभूमि उत्तराखंड आने का न्यौता भी दिया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) शुरू से ही होनहार रहेः प्राचार्य त्रिपाठी

संस्था के प्राचार्य एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के शिक्षक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि पुष्कर शुरू से ही होनहार एवं राजनीति के गुण वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि जब मैंने 1988 में पुष्कर का एडमिशन किया था, तब से ही मुझे लगता था कि यह बच्चा अवश्य ही कुछ अलग करेगा।

ध्येय बनाकर काम करने से आसान होती है कठिन से कठिन मंजिलः सीएम धामी

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) 1988 का पुष्कर अपने पिता सूबेदार शेर सिंह के साथ जब विद्यालय में अपने नाम लिखाने के लिए आया, तब मैंने पुष्कर का सामान्य परिचय लिया। पुष्कर का एडमिशन होने के बाद जब कक्षा में अध्ययन कार्य प्रारंभ हुआ, तब से ही लगने लगा कि यह बच्चा कुछ अलग ही है और आज यह स्पष्ट हो गया कि पुष्कर देव भूमि उत्तराखंड की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बन गए हैं और आज हम सबके बीच में जब मुख्यमंत्री के रूप में मौजूद हैं तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सेवानिवृत्त शिक्षकों ओपी सूर्यश, आनंद श्रीवास्तव, आरके यादव, पीके नामदेव सहित अन्य शिक्षकों का सम्मान किया।

Tags: cm dhamimadhya pradesh news sagar newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

ध्येय बनाकर काम करने से आसान होती है कठिन से कठिन मंजिलः सीएम धामी

Next Post

वाहन चैकिंग के विरोध में दरोगा की गला दबाकर हत्या का प्रयास

Writer D

Writer D

Related Posts

राजनीति

CM Dhami ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया शुभारंभ

08/04/2026
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.
Main Slider

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

07/04/2026
Savin Bansal
राजनीति

असहाय विधवा को राहत : बैंक ऋण निस्तारण, शिक्षा व भरण-पोषण में प्रशासन बना सहारा

07/04/2026
CM Vishnudev Sai invited PM Modi
राजनीति

बस्तर 2.0 की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा

07/04/2026
CM Dhami
Main Slider

‘पीएम का दौरा उत्तराखण्ड के लिए ऐतिहासिक अवसर’, सीएम धामी ने तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश

07/04/2026
Next Post
fake inspector

वाहन चैकिंग के विरोध में दरोगा की गला दबाकर हत्या का प्रयास

यह भी पढ़ें

Government constituted SIT in Kanpur incident

कानपुर मामले में सरकार ने दो सदस्यीय एसआईटी गठित की

15/02/2023
Murder

कुल्हाड़ी से वार कर पिता को उतारा मौत के घाट, कातिल बेटा गिरफ्तार

30/05/2021
jayaprada- jaya bacchan

जयप्रदा ने जया बच्चन पर साधा निशाना, बोलीं- रवि किशन के दावे पर कर रहीं राजनीति

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version