• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाहन चैकिंग के विरोध में दरोगा की गला दबाकर हत्या का प्रयास

Writer D by Writer D
19/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
fake inspector

fake inspector

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना नारखी स्थित गढ़ी छत्रपति तिराहा के पास पुलिस बीती रात वाहन चैकिंग कर रही थी, तभी कुछ नामजद लोगों ने अपने साथियों के साथ चैकिंग का विरोध करते हुए दरोगा (Inspector) का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस हमले की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस बल भेजा गया। जिसे देख कर आरोपी हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को नामजद कर दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

नारखी थाने में तैनात दरोगा संतोष कुमार गढ़ी छत्रपति तिराहा के समीप पुलिसकर्मियों के साथ वाहन चैकिंग कर रहे थे। तभी गढ़ी छत्रपति निवासी विकास, अजय यादव, ललित यादव, टिल्लू, गोलू, टीटू अपने दर्जन भर साथियों के साथ पहुंच कर चैकिंग का विरोध करने लगा। पुलिस ने इन लोगों को समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने दरोगा संतोष कुमार के साथ धक्का मुक्की करते हुए गला दबाकर उनकी हत्या करने का प्रयास किया।

इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर नारखी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स को देख कर आरोपी मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस अफसरों को पूरे मामले से अवगत कराते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी, लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सका।

देर रात नारखी पुलिस ने उपनिरीक्षक संतोष कुमार की तहरीर पर विकास, अजय यादव, ललित यादव, टिल्लू, गोलू, टीटू को नामजद करते हुए 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ दरोगा को जान से मारने का प्रयास के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि पीड़ित उपनिरीक्षक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Tags: crime newsfirojabad news
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने सहपाठियों के साथ खूब की मस्ती

Next Post

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, परिजनो में मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1

05/10/2026
Next Post
Dead Body

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, परिजनो में मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

Chaitra Purnima

फाल्गुन पूर्णिमा कब है? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

05/03/2025
dark lips

होंठों का कालापन होगा दूर, अजमाएं ये उपाय

08/03/2025
Vitamin E

निखार के लिए है बेहद जरूरी है ये एक चीज

26/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version