• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल में बंद बसपा सांसद अतुल राय की 58 लाख की संपत्ति जब्त

Writer D by Writer D
20/10/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
Atul Rai

Atul Rai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। अपराध और धोखाधड़ी से संपत्ति अर्जित करने वाले बसपा सांसद अतुल राय (Atul Rai) समेत 12 गैंगस्टरों की 32 करोड़ 36 लाख रुपये की संपत्ति कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त की है। 10 माह के अंदर इन गैंगस्टरों की संपत्तियों की जब्तीकरण के साथ ही 108 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, 154 अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। इसमें 99 अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। अब तक फरार आरोपियों के ऊपर इनाम घोषित कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी को लेकर पुलिस आयुक्त ने दोनों डीसीपी को पत्र लिखा है।

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार दुष्कर्म पीड़िता को खुदकुशी के लिए उकसाने में आरोपी नैनी जेल में बंद घोषी के बसपा सांसद अतुल राय (Atul Rai) की गाजीपुर के भंवरकोल के वीरपुर में 58 लाख 13 हजार की संपत्ति कुर्क की गई। वहीं, सैकड़ों निवेशकों की गाढ़ी कमाई लूटने वाले करोड़ों रुपये की ठगी में जेल में बंद नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह, एमडी रितु सिंह, प्रबंधक प्रदीप यादव और पलास मिश्रा की लगभग 13 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई।

इसके अलावा अरबों की धोखाधड़ी करने वाली शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम की लखनऊ, बनारस में 18 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। इसके अलावा अन्य आरोपियों के दुपहिया और चार पहिया वाहनों को जब्त किया गया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि गैंगस्टर एक्ट में वांछितों पर इनाम घोषित कर कड़ी कार्यवाही के लिए काशी और वरुणा जोन के डीसीपी को पत्र लिखा गया है। वहीं, पुराने मामले जिनमें आरोपियों की जमानत हो चुकी है, उन्हें निरस्त करने की कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। अपराधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

वर्ष 2022 के सितंबर माह में पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 21 असामाजिक तत्वों को जिला बदर किया। इन जिला बदर हुए असामाजिक तत्वों की कड़ी निगरानी थाना स्तर से हो रही है।

Tags: Atul Raicrime newsvaranasi news
Previous Post

सेना के फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे चार गिरफ्तार

Next Post

कथावाचक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में केस दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने शासन में तैनात अफसरों को बनाया नोडल अधिकारी

10/07/2026
CM Yogi
अयोध्या

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण

10/07/2026
keshav maurya
उत्तर प्रदेश

गाँवों का विकास ही प्रदेश और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव: केशव प्रसाद मौर्य

10/07/2026
cm yogi
अयोध्या

अयोध्या में गरजे CM योगी, बोले- हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप सपा-कांग्रेस ने किया

10/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

यूपी में भारी बारिश के बीच CM योगी अलर्ट, अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश

10/07/2026
Next Post
Case Filed

कथावाचक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में केस दर्ज

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम फेलोशिप के शोधार्थियों को सरकारी सेवा में मिलेगा वेटेज: सीएम योगी

21/10/2022
AK Sharma

अयोध्याधाम का श्री राम मंदिर देश को एकता के सूत्र में जोड़ने का कार्य करेगा: एके शर्मा

22/01/2024
Natasha Stankovic Hardik Pandya

नताशा स्टेनकोविक ने शेयर किया बेटे का वीडियो

26/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version