Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमलखनऊ

बाहुबली अतीक अहमद की MP-MLA कोर्ट में होगी पेशी, इस हत्याकांड में तय होंगे आरोप

लखनऊ। गुजरात जेल की साबरमती जेल में बंद बाहुबली माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। उस पर आरोप तय होने हैं।

अतीक अहमद (Atiq Ahmed)को कल रात ही लखनऊ लाया गया है। वह गुजरात के साबरमती जेल में बंद था। राजू पाल बसपा विधायक थे जिनकी प्रयागराज में हत्या कर दी गई थी। मामले की पेशी सीबीआई एंटी करप्शन स्पेशल कोर्ट में होगी।

इसके पहले शनिवार को माफिया की 34 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई थी। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई अतीक की गोमतीनगर के विजयंत खंड में 3500 वर्ग फीट की चार करोड़ की आवासीय और बीबीडी के भैसौरा स्थित 30 करोड़ की दो प्रॉपर्टी पर हुई।

फेमस बिल्डर ने 23वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

कार्रवाई प्रयागराज और लखनऊ पुलिस ने संयुक्त रूप से की। फूलपुर से पूर्व सांसद अतीक की अब तक एक हजार करोड़ की संपत्ति प्रयागराज पुलिस जब्त कर चुकी है।

इसी क्रम में 14 सितंबर को राजधानी के फैजुल्लागंज की इंद्रापुरी कॉलोनी में भी आठ करोड़ के बंगले को कुर्क किया गया था। साथ ही उसके करीबी का अवैध निर्माण एलडीए ने ढहाया था।

Related Articles

Back to top button