• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SBI का दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, खाताधारकों को होगा फायदा

Writer D by Writer D
22/10/2022
in Business, Main Slider
0
SBI

SBI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें (FD Rates) बढ़ा दी हैं। अब SBI में डिपॉजिट के रूप में पैसे रखने पर अधिक ब्याज मिलेगा। एफडी पर बढ़ी हुई ब्याज दरें 22 अक्टूबर 2022 से प्रभावी होंगी।

बैंक के इस कदम से ऐसे ग्राहकों को अधिक फायदा होगा, जो फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा राशि पर निर्भर रहते हैं। हाल ही में बैंक ने अपना कर्ज महंगा कर दिया था। अब उसने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को राहत देने की कोशिश की है।

बढ़ी ब्याज दर

स्टेट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दरों में मैक्सिमम 80 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। नई दरें दो करोड़ रुपये से कम के डिपॉजिट पर लागू होंगी। एसबीआई ने ये इजाफा 211 दिन से एक साल तक यानी कम अवधि के डिपॉजिट की ब्याज दरों में किया है। ग्राहकों को अब तक एफडी पर 4.70 फीसदी की दर से ब्याज मिलता था। ये बढ़कर अब 5.50 फीसदी हो जाएगा। इसके अलावा बैंक ने अन्य अवधि के एफडी पर मिलने वाली ब्याज दरों में भी इजाफा किया है।

अवधि के हिसाब से बढ़ोतरी

180 से 210 दिनों की अवधि में मैच्योर होने वाली एफडी की ब्याज दरों में 60 बेसिसि प्वाइंट का इजाफा हुआ है। इसी तरह की बढ़ोतरी दो साल से तीन साल से कम की अवधि के लिए की है। इस अवधि की ब्याज दर 5.65 फीसदी बढ़ाकर 6.25 फीसदी कर दी गई है। 46 दिनों से 179 दिनों की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी हुई है और अब यह 4.50 फीसदी हो गई है।

दिवाली पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

एक से दो साल की कम अवधि वाले एफडी की मौजूदा ब्याज दर को 5.60 फीसदी से बढ़ाकर 6.10 फीसदी कर दिया गया है। एसबीआई ने सात दिनों से 45 दिनों की अवधि की वाले एफडी पर ब्याज दर तीन फीसदी रखा है। इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

महंगा हुआ है कर्ज

हाल ही में एसबीआई ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) बढ़ाए हैं। इस वजह से सभी तरह के लोन (Loan) महंगे हो गए हैं और लोगों की ईएमआई भी बढ़ी है। महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक इस साल मई से लेकर अब तक चार बार रेपो रेट में इजाफा कर चुका है। इस वजह बैंक की ब्याज दर में बदलाव देखने को मिल रहा है।

Tags: Business NewsBusiness news in hindiSBISBI ATMSBI fixed depositsSBI intrestsbi rules
Previous Post

सलमान खान को हुआ डेंगू, कैंसिल हुई बिग बॉस 19 की शूटिंग

Next Post

ऑयल डिपो में खड़े टैंकर में लगी भीषण आग, 7 लोग झुलसे

Writer D

Writer D

Related Posts

newborn
Main Slider

इस तरह से करें अपने लाडले की देखभाल

24/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

यूपी पुलिस भर्ती का अगला चरण शुरू, PET के लिए एडमिट कार्ड जारी

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Next Post
massive fire

ऑयल डिपो में खड़े टैंकर में लगी भीषण आग, 7 लोग झुलसे

यह भी पढ़ें

Orange Face Pack

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करेगा ये मौसमी फल, ट्राई करें ये फेस पैक

14/02/2026
Cross Disability Early Intervention Center

लखनऊ सहित 14 शहरों में खुले क्रॉस डिसेबिलिटी अर्ली इंटरवेंशन सेंटर

17/06/2021
Wasim Akram

मिया खलीफा के साथ क्रिकेटर का Video Viral, मचा हंगामा

10/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version