• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेलबर्न में दिवाली का जश्न, कोहली-पांड्या ने पाकिस्तान से छीनी जीत

Writer D by Writer D
23/10/2022
in Main Slider, खेल
0
t-20 world cup

t-20 world cup-india beats pakistan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेलबर्न। भारत ने चेज़मास्टर विराट कोहली (82 नाबाद) और हार्दिक पांड्या (40) के साथ उनकी शतकीय साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 (T-20 World Cup) में रविवार को चार विकेट से मात दी।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 160 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने मैच की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। इस रोमांचक मैच में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 31 रन पर ही चार विकेट गंवा दिये थे, लेकिन कोहली-पांड्या की जोड़ी ने 113 रन की साझेदारी बुनकर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में भारत को 16 रन की दरकार थी। पांड्या एवं दिनेश कार्तिक इस ओवर में आउट भी हुए, लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर कोहली के छक्के की बदौलत भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 160 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

कोहली ने इस करिशमाई पारी में 53 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाकर नाबाद 82 रन बनाये जबकि पांड्या ने उनका साथ देते हुए 37 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाये।

पाकिस्तान ने 159 रन स्कोर की रक्षा करते हुए पावरप्ले में भारत के चार विकेट चटका दिये। नसीम शाह ने एशिया कप 2022 की कहानी दोहराई और लोकेश राहुल उनकी गेंद को विकेटों पर खेल बैठे। हारिस रऊफ ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को आउट किया जबकि अक्षर पटेल रनआउट होकर पवेलियन लौट गये।

भारत के चार विकेट महज़ 31 रन पर गिरने के बाद कोहली और पांड्या ने साझेदारी बुनना शुरू की। आधी पारी तक केवल 45 रन बनने के बाद भारत को 60 गेंदों में 116 रनों की दरकार थी। दोनों बल्लेबाजों ने 12वें ओवर में मोहम्मद नवाज को तीन छक्के लगाकर 20 रन बटोरे और यहां से भारतीय पारी का रुख बदल गया। पारी के 16वें और 17वें ओवर में भले ही पाकिस्तान ने रनगति रोकने का प्रयास किया लेकिन कोहली ने 19वें ओवर में हारिस रऊफ को दो छक्के जड़कर मैच को दोबारा भारत के पक्ष में झुका दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ राष्ट्रगान गाते हुए इमोशनल हुए रोहित शर्मा

कोहली इस पारी के साथ एक बार फिर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये, जबकि हार्दिक ने भी खेल के इस प्रारूप में भारत के लिये 1000 रन पूरे किये।

शादाब खान ने पाकिस्तान के लिये किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 21 रन दिये, हालांकि उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। नसीम ने चार ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया। हारिस रऊफ (चार ओवर, 36 रन) और नवाज़ (चार ओवर, 42 रन) ने दो-दो विकेट लिये।

इससे पूर्व, पाकिस्तान ने इफ्तिखार अहमद और शान मसूद के अर्द्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाये।

इफ्तिखार ने 34 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की बदौलत 51 रन बनाये जबकि शान ने 42 गेंदों पर पांच चौकों के साथ 52 रन की पारी खेली। नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शाहीन अफरीदी ने 16(8) रन बनाये जबकि कोई और पाकिस्तानी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिये बुलाया और दोनों सलामी बल्लेबाजों को 15 रन पर पवेलियन भेज दिया। टी20 विश्व कप में पदार्पण कर रहे अर्शदीप सिंह ने अपनी पहली गेंद पर बाबर आज़म का विकेट लिया जबकि अपने अगले ओवर में उन्होंने मोहम्मद रिज़वान को आउट किया।

शान और इफ्तिखार ने विकेट पर संयम के साथ कुछ समय बिताने के बाद अपने हाथ खोले। इफ्तिखार ने 12वें ओवर में अक्षर पटेल को तीन छक्के लगाते हुए अपना अर्द्धशतक पूरा किया, हालांकि अगले ही ओवर में वह शमी (15/1) का शिकार हुए।

शान-इफ्तिखार के बीच तीसरे विकेट के लिये 76 रन की साझेदारी के बाद पाकिस्तान ने तेज़ी से तीन विकेट गंवाये। हार्दिक पांड्या (30/3) ने मैच में भारत की वापसी कराते हुए शादाब खान, हैदर अली और मोहम्मद नवाज़ को पवेलियन भेजा, जबकि अर्शदीप (19/3) ने आसिफ अली का मूल्यवान विकेट निकाला। भुवनेश्वर कुमार (22/1) ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद शाहीन को आउट किया।

लगातार विकेट गंवाने के बावजूद पाकिस्तान ने रनगति कायम रखी और आखिरी पांच ओवरों में 53 रन जोड़कर 20 ओवरों में 159/8 का स्कोर खड़ा किया।

Tags: cricket newsCricket News in HindiRohit Sharmasports newssports news in hindiT-20 World cupteam indiateam pakistan
Previous Post

रामलला के पीएम मोदी ने किए दर्शन, गर्भ गृह स्थल पर जलाए दीप

Next Post

पीएम मोदी ने सरयू नदी की उतारी आरती, बोले- पहले श्रीराम के अस्तित्व पर उठाए जाते थे सवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Next Post
pm modi

पीएम मोदी ने सरयू नदी की उतारी आरती, बोले- पहले श्रीराम के अस्तित्व पर उठाए जाते थे सवाल

यह भी पढ़ें

Arrested

तीन महिला तस्करों समेत आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

11/04/2024
sushmita sen

सुष्मिता सेन ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

21/11/2020
Cyber Fraud

साढ़े सात लाख की साइबर ठगी के आरोप में दो संविदाकर्मी गिरफ्तार

21/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version