• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AAP विधायक का ऐलान, हिंदुस्तान में रहना है तो श्री गणेश-लक्ष्मी की जय कहना होगा

Writer D by Writer D
26/10/2022
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
Naresh Balyan

Naresh Balyan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जब से सुझाव दिया है कि नोटों पर महात्मा गांधी के साथ ही गणेश जी और लक्ष्मी जी भी की भी तस्वीर होनी चाहिए, इस पर सियासत शुरू हो चुकी है। अब आप विधायक नरेश बाल्यान (Naresh Balyan ) ने भी इसी कड़ी में बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। कहा गया है कि अगर बीजेपी को गणेश जी और लक्ष्मी जी से दिक्कत है, तो वे पाकिस्तान चले जाए।

ट्वीट कर बाल्यान (Naresh Balyan ) ने लिखा है कि BJP वालों को अगर गणेश जी, लक्ष्मी जी से दिक़्क़त है तो वे पाकिस्तान चले जायें। अगर BJP नेताओ को भगवान श्री गणेश–लक्ष्मी जी से तकलीफ नहीं है और ये सच्चे हिन्दू हैं तो खुल कर लिखे “जय श्री गणेश–जय लक्ष्मी माता”, नही लिखा तो समझ जाना मित्रो की ये हिन्दू विरोधी हैं। हिंदुस्तान में रहना होगा BJP वालो को तो श्री गणेश –लक्ष्मी जी की जय बोलना होगा।

नरेश बाल्यान ने यहां तक दावा कर दिया है कि बीजेपी हिंदुओं का इस्तेमाल सिर्फ वोटों के लिए करती है। उन्हें असल में उनका कोई सम्मान नहीं। लिखा गया है कि आज गुजराती नववर्ष का प्रथम दिन है और इसी दिन ही माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी का विरोध BJP वाले कर रहे हैं, मतलब साफ है की इनके लिये हमारे हिन्दू देवी–देवता सिर्फ वोट के लिए बने है। अधर्मी भाजपा का संहार करेंगे श्री गणेश।

नोट पर गांधी के साथ हो लक्ष्मी-गणेश का फोटो, केजरीवाल की पीएम मोदी से अपील

केजरीवाल ने क्या कहा था?

अब जानकारी के लिए बता दें कि ये पूरा विवाद अरविंद केजरीवाल के एक बयान के बाद शुरू हुआ। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अगर एक तरफ गांधी जी की तस्वीर होगी और दूसरी तरफ लक्ष्मी गणेश जी की फोटो होगी तो इससे पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। लक्ष्मीजी को समृद्धि की देवी माना गया है। वहीं, गणेशजी सभी विघ्न को दूर करते हैं। इसलिए उन दोनों की तस्वीर नोट लगनी चाहिए। इससे हमारी अर्थव्यवस्था सुधरेगी। हम सारे नोट बदलने की बात नहीं कर रहे, लेकिन जो नए नोट छपते हैं। उन पर यह शुरुआत की जा सकती है और धीरे-धीरे नए नोट सर्कुलेशन में आ जाएंगे।

Tags: Arvind KejriwalIndian currencyNaresh BalyanNational news
Previous Post

स्वर्णमयी अन्नूपर्णा के दरबार में सजी अन्नकूट की झांकी, चढ़ाया गया 56 भोग

Next Post

सीएम योगी ने चित्रगुप्त जयंती की प्रदेशवासियों को दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami wishes everyone on International Yoga Day
राजनीति

तन, मन और आत्मा का समन्वय है योग: मुख्यमंत्री

20/06/2026
Uttarakhand Police receives national honour
राजनीति

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

20/06/2026
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ : मुख्यमंत्री धामी

20/06/2026
The roof of the Maruti temple collapsed.
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मारुति मंदिर की छत गिरी; मलबे में दबे 20 से 25 श्रद्धालु

20/06/2026
Mega gift from CM Bhagwant Mann
पंजाब

सीएम मान की मेगा सौगात, 15 गांवों की किस्मत बदलेगी नई सड़क

20/06/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी ने चित्रगुप्त जयंती की प्रदेशवासियों को दी बधाई

यह भी पढ़ें

arrested

पुलिस ने तमंचे के वीडियो वायरल करने वाले को दबोचा

11/03/2022

हॉकी टीम को CM योगी ने दी बधाई, बोले- आज एक इतिहास और बन गया

05/08/2021
मां-बेटी आत्मदाह केस

मां-बेटी आत्मदाह केस : कांग्रेस नेता समेत 4 पर केस दर्ज, MIM नेता कदीर खान गिरफ्तार

18/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version