• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने एशिया की पहली पैथोजेन रिडक्शन मशीन का किया लोकार्पण

Writer D by Writer D
27/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)ने शुक्रवार को यहां किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (KGMU) में एशिया की पहली पैथोजेन रिडक्शन मशीन (Pathogen Reduction Machine) का लोकार्पण किया। इस मशीन की उपलब्धता से लंग कैंसर व नसों के मरीजों का इलाज आसान होगा। इसके साथ ही प्रदेश में पहला थोरेसिक व वस्कुलर सर्जरी विभाग की भी शुरुआत हो गयी। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक और स्वास्थ्य राज्य मंत्री समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि केजीएमयू परिवार को हृदय से बधाई, क्योंकि देश के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज में से एक केजीएमयू में नए परिवर्तन होते हम देख रहे हैं। उन्नति और अवनति क्या होता है। बीज जब बढ़ता है तो उन्नति होता है। बीज पड़े-पड़े सड़ जाए तो अवनति होती है।

KGMU, लखनऊ में एशिया की पहली ‘पैथोजेन रिडक्शन मशीन’ के लोकार्पण कार्यक्रम में… https://t.co/EvtBS9jEqL

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 27, 2022

उन्होंने कहा कि आज केजीएमयू में तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिल रही हैं। हमने कोरोना महामारी में उस स्थिति को देखा है। एक मेडिकल कॉलेज की कर्मी को हमने अपने बीच से जाते हुए देखा। उसके लंग्स के किये एक करोड़ 20 लाख की जरूरत थी। हमे समय के साथ अपने कार्यक्रमों में भी बदलाव लाना होगा।

उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में हम उन्नति के वाहक बनें, यह लक्ष्य होना चाहिए। हमने केजीएमयू के 100 वर्षों में काफी प्रगति भी की है। साथ ही ठहराव कहां आया है, इसकी समीक्षा भी करनी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल मेडिकल काउंसिल की नई शर्तों में बदलाव आया है। उनकी शर्तों में काफी सरलता आई है। नैक (NAAC) के मूल्यांकन की बात होती है। यहां मरीजों की बड़ी संख्या रोज आती है। हमे अपने रिसर्च पेपर ठीक से सिस्टेमेटिक ढंग से बनाने होंगे। यहां लगने वाली यह मशीन प्रदेश नहीं, भारत नहीं,बल्कि एशिया की पहली मशीन है। यह लंग्स के लिए काफी मददगार होगी।

BCCI का बड़ा फैसला, महिला क्रिकेटर्स को मिलेगी कोहली-रोहित के बराबर मैच फीस

आज मुझे प्रसन्नता है कि ये मशीन यहां लगी है। जो फंग्क्शनल होगी। केजीएमयू परिवार को इस बात के लिए भरोसा देता हूँ कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। बल्कि आपको उस दिशा में कार्य करना होगा। केजीएमयू को सुपर स्पेशियलिटी की ओर बढ़ना चाहिए। आज छोटे-छोटे मामलों को लखनऊ रेफर किया जाता है। आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। हमको टेली कंसल्टेंसी के साथ जुड़ना होगा। एक मरीज गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, सोनभद्र से लखनऊ आये, यह उसके जीवन के साथ खिलवाड़ करने वाला होगा।

हमको मेडिकल क्षेत्र में नए प्रयोग करने की आवश्यकता है। यह आपके लिए एक नए अवसर तरीके से होगा। हमे अपने पेपर वर्क को मजबूत करना होगा। इंटरनेशनल जनरल्स में आपके आर्टिकल्स संस्मरण प्रकाशित हों तो यह आपके नैक की ग्रेडिंग में सहायक होगा।

Tags: cm yogiKGMUking george medical univercityLucknow News
Previous Post

BCCI का बड़ा फैसला, महिला क्रिकेटर्स को मिलेगी कोहली-रोहित के बराबर मैच फीस

Next Post

भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
Next Post
Yamunotri Dham

भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

महंगाई के सहारे देश में कुपोषण बढ़ाने के लिए भाजपा जिम्मेदर: अखिलेश यादव

04/09/2022
dilip ghosh

मुकुल को दिलीप घोष ने बताया धंधेबाज, कहा बिना सत्ता का स्वाद लिए नहीं रह सकते

12/06/2021
murder

संपत्ति विवाद में बहा अपनों का खून, बेटे ने की पिता की हत्या

12/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version