• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पार्किंग में अनियंत्रित हुई कार ने पांच को रौंदा, एक की मौत

Writer D by Writer D
28/10/2022
in उत्तर प्रदेश
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एटा। जिले के अलीगंज में गुरुवार की रात निजी पार्किंग में अनियंत्रित हुई कार (Uncontrolled car ) ने गार्ड और उसके परिवार को चपेट में ले लिया। इससे पार्किंग के गार्ड की मौत (Death) हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। क्षेत्रीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक कस्बा के मोहल्ला लोहारी दरवाजा में निजी पार्किंग है। पार्किंग में मोहल्ले के ही लालाराम गार्ड की नौकरी करते थे। गुरुवार की शाम लालाराम का बेटा अशोक दिल्ली जाने वाला था। वह परिवार की रन्नो देवी, आशा देवी, राम बेटी और कृष्णा के साथ अपने पिता से मिलने आया था। उसी दौरान पार्किंग में एक व्यक्ति कार खड़ी करने आया।

पार्किंग में ढलान होने के कारण ईको कार अनियंत्रित हो गई। ब्रेक न लगने से कार गार्ड और उसके परिवार के चारों सदस्यों पर चढ़ गई। इससे पांचों घायल हो गए। इन्हें सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने गार्ड लालाराम को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर सीओ विक्रांत द्विवेदी और कोतवाली प्रभारी राजेश मीणा मौके पर पहुंचे।

गुलजार हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स हुआ 60 हजारी

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि चालक कार को बैक कर पार्किंग में चढ़ा रहा था। ढलान पर चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पीछे जाने की बजाय सड़क पर खड़े लोगों पर चढ़ गई। हादसे में गार्ड की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।

Tags: accident newsetah newsroad accidentup news
Previous Post

गुलजार हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स हुआ 60 हजारी

Next Post

Elon Musk ने पराग अग्रवाल को किया टर्मिनेट, अब चुकानी होगी इतनी कीमत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो…’, चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को ललकारा

19/10/2026
Next Post
Elon Musk

Elon Musk ने पराग अग्रवाल को किया टर्मिनेट, अब चुकानी होगी इतनी कीमत

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने लोगों की समस्याएं सुन दिये निस्तारण के निर्देश

17/12/2022

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिजन बनारसी कचौड़ी-जलेबी के हुए कायल

04/04/2026
कोरोना टेस्टिंग

देश में एक दिन में कोरोना के 10.72 लाख सैंपलों की जांच हुई

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version