• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तानी फिल्म की सुनामी में बही अजय-अक्षय की फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल

Writer D by Writer D
30/10/2022
in मनोरंजन
0
Pakistani film

Pakistani film

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फवाद खान भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आज भी उनका जलवा कायम है। फवाद की नई पाकिस्तानी फिल्म (Pakistani film) ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ के चर्चे लंबे समय से हो रहे थे। फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज हुई और इसने दुनियाभर में तहलका मचा दिया। पाकिस्तान से लेकर विदेशों तक में ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने भारत की दो नई रिलीज हुई फिल्मों राम सेतु और थैंक गॉड को भी कमाई के मामले में पछाड़ दिया है।

पाकिस्तानी फिल्म ने अक्षय-अजय को छोड़ा पीछे

इस हफ्ते भारत के दो बड़े स्टार्स अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में राम सेतु और थैंक गॉड बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थीं। दोनों को देश और विदेश के सिनेमाघरों में देखा जा रहा है। हालांकि दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इन फिल्मों को फवाद की पाकिस्तानी फिल्म ने यूके और यूएस के बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट ने यूके की 56 स्क्रीन्स पर 46,825 डॉलर यानी लगभग 38,53,121 रुपये की कमाई की है। बॉलीवुड की दोनों फिल्में इससे काफी पीछे हैं। अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘थैंक गॉड’ ने 83 स्क्रीन्स 19,472 डॉलर यानी लगभग 16,02,306 रुपये और अक्षय कुमार की राम सेतु ने 95 स्क्रीन्स पर 16,595 डॉलर यानी लगभग 13,65,564 रुपये की कमाई कर ली है। वैसे ये कमाई दोनों फिल्मों ने अपनी रिलीज के तीन दिनों में की है। उम्मीद की जा रही है कि ये आंकड़ा आगे बढ़ेगा।

सिद्धू मूसेवाला के पिता की दो टूक, कहा- इंसाफ नहीं मिला तो छोड़ देंगे देश

यूएस के बॉक्स ऑफिस पर ‘राम सेतु’ और ‘थैंक गॉड’ की कमाई ‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’ से बहुत कम नहीं है। नॉर्थ अमेरिका यानी कनाडा और यूएस में मौला जट्ट ने लगभग 46,56,331 रुपये कमाए। तो राम सेतु ने 39,76,964 रुपये और थैंक गॉड ने 33,20,967 रुपये का बिजनस किया है। ये कमाई तीन दिनों में की गई है। ध्यान देने वाली बात ये है कि पाकिस्तान फिल्म से ज्यादा स्क्रीन्स दोनों हिंदी फिल्मों को मिले हैं।

‘द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट’, पाकिस्तान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (37 करोड़ भारतीय रुपये) का आंकड़ा पार कर लिया था। अभी भी इसकी कमाई जारी है। फवाद खान के साथ इसमें माहिरा खान, हमजा अली अब्बासी और हुमैमा मलिक संग अन्य पाकिस्तानी सेलेब्स ने काम किया है। ये फिल्म 1979 में आई ‘मौला जट्ट’ का रीमेक है। डायरेक्टर बिलाल लाशरी ने इसे बनाया है।

Tags: Pakistani film
Previous Post

Chhath Puja: एके शर्मा ने किया डूबते सूर्य को प्रणाम

Next Post

मोरबी में केबल ब्रिज टूटने से कई लोग नदी में गिरे, 5 दिन पहले ही शुरू किया गया था

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
मनोरंजन

अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, अवैध निर्माण पर एक्शन

17/10/2026
Main Slider

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, 60 करोड़ के पार कमाई

15/10/2026
मनोरंजन

कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान की एंट्री, करिश्मा कपूर संग जमाएंगे रंग

14/10/2026
मनोरंजन

राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’? राजनीतिक हस्तियों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी

14/10/2026
Next Post
Morbi Accident

मोरबी में केबल ब्रिज टूटने से कई लोग नदी में गिरे, 5 दिन पहले ही शुरू किया गया था

यह भी पढ़ें

Satyendra Jain

सत्येंद्र जैन की फिर बढ़ी आफत, ED ने जब्त की 7.44 करोड़ की प्रॉपर्टी

23/09/2025
Sawan

सावन के महीने में न करें ये काम, नाराज हो जाएंगे महादेव

03/07/2023
Ram

खत्म हुआ भक्तों का इंतजार, इस दिन होंगे रामलला के दर्शन

23/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version