• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खत्म हुआ भक्तों का इंतजार, इस दिन होंगे रामलला के दर्शन

Writer D by Writer D
23/05/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
Ram

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) के निर्माण का पहला चरण इस साल 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव रह चुके मिश्रा ने कहा कि मंदिर का निर्माण तीन चरणों में हो रहा है और श्रद्धालु पहले चरण का काम पूरा होने के बाद मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि भूतल पर अन्य कार्यों के अलावा पहले चरण में पांच मंडप का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि राम मंदिर (Ram Mandir) के पहले चरण का काम 30 दिसंबर तक पूरा हो जाना चाहिए। पांच मंडपों के निर्माण में करीब 160 खंभे लगे हैं। उन्होंने कहा कि उनमें आइकॉनोग्राफी (विजुअल इमेज और सिंबल) का काम पूरा किया जाए।

पहले चरण में मंदिर (Ram Mandir) के निचले चबूतरे पर भगवान राम का संक्षिप्त वर्णन शुरू होगा और बिजली व अन्य सुविधाएं पूरी की जाएंगी। ये सभी काम 30 दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि परकोटा (बाहरी परिधि) सहित मंदिर की पहली और दूसरी मंजिल का काम अगले साल 30 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मंदिर मूर्ति की स्थापना की जाएगी और इस साल के अंत तक श्रद्घालु दर्शन कर सकेंगे। संपूर्ण मंदिर कब तक बन कर तैयार होगा, के सवाल पर मिश्रा ने कहा कि मंदिर दिसंबर 2025 तक तैयार हो जाएगा।

गंगा दशहरा पर इन चीजों का करें दान, जीवन में आएगी सुख समृद्धि

उन्होंने कहा कि चेयरमैन होने के नाते उनकी कोशिश है कि 30 दिसंबर 2023 तक भक्त अपने प्रभु के दर्शन कर सकें। मंदिर निर्माण पर आने वाली लागत पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण पर 1400 करोड़ से लेकर 1800 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। भूतल के निर्माण में न्यूनतम 300 करोड़ खर्च होंगे।

Tags: ayodhya newsayodhya ram mandir latest news todayayodhya ram mandir news todayram mandirram mandir updatesRamlala
Previous Post

एंट्री लेने वाला है पतला स्मार्टफोन Moto Edge 40, इतनी कम कीमत में मिलेंगे बंपर फीचर्स

Next Post

राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, लखनऊ में FIR दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
Haridwar Kanwar Mela
Main Slider

कांवड़ मेला 2026: करीब 5 करोड़ शिवभक्त पहुंचे हरिद्वार, CM धामी ने जताया आभार

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
CM Yogi
Main Slider

युवाओं पर किसी तरह का लांछन लगाना उचित नहीं: मुख्यमंत्री योगी

11/08/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

11/08/2026
Next Post
Rahul Gandhi

राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, लखनऊ में FIR दर्ज

यह भी पढ़ें

thief arrested

आटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश,  चोरी की स्कूटी समेत दो गिरफ्तार

29/01/2021
प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

02/10/2021

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 14 को रौंदा, 4 की मौके पर मौत

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version