• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा ने 15 दिवसीय ‘नगर सेवा पखवाड़ा’ का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
01/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
ak sharma

ak sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने सभी नगरीय निकायों एवं शहरों में साफ-सफाई, गड्ढ़ा मुक्ति, संचारी रोग, स्वच्छ जलापूर्ति एवं डेगू से बचाव तथा नागरिकों को बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराने तथा संचालित योजनाओं का लाभ लोगों को निर्धारित समय के भीतर उपलब्ध कराने के लिए नगर विकास विभाग द्वारा 01 नवंबर से 15 नवंबर, 2022 तक चलाये जाने वाले ‘नगर सेवा पखवाड़ा’ (Nagar Sewa Pakhwada) अभियान का आज नगरीय निकाय निदेशालय, गोमतीनगर विस्तार में शुभारम्भ किया।

इस दौरान प्रदेश के समस्त निकायों में कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के लिए शासन, निदेशालय एवं उ0प्र0 जल निगम के 22 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी समस्त ज़िलों और ज़िलों के कम से कम दो निकायों का भ्रमण करेंगे एवं अन्य निकायों के साथ वर्चुअल और टेलीफोनिक संपर्क कर नगर सेवा पखवाड़ा अभियान को सफल बनाएंगे।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि अभियान के दौरान सभी नोडल अधिकारी जनपदों एवं उससे संबंधित निकायों में जाकर लोगों की परेशानियों की हकीकत जानेंगे एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 15 दिन के पश्चात निकायों एवं अधिकारियों के द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा कर मूल्यांकन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार मुख्यमंत्री  के नेतृत्व में नागरिकों को बेहतर वन एवं आवश्यक सुविधायें प्रदान करने की मंशा से कार्य कर रही है।

एके शर्मा ने सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायतों की आनलाइन सुनवाई की

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अभियान के दौरान जलभराव वाले स्थानों से जलनिकासी की उचित व्यवस्था करायेंगे एवं जहां पर जलभराव हो, वहां मच्छर जनित बीमारियॉ एवं संचारी रोग के रोकथाम के लिए एंटी लार्वा दवा का छिड़काव एवं फागिंग कराई जाए। खुले नाले-नालियों को ढका जाए और उनकी सफाई कराकर कूड़े का निस्तारण कराया जाए। लोगों को शु़द्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए जल के नमूने लेकर उनका ओ0टी0 टेस्ट एवं वायरोलॉजिकल, बेक्टिरियोलॉजिकल एवं केमिकल एनालिसिस कराया जाए। हाईपर क्लोरिनेशन की व्यवस्था के साथ नगरीय क्षेत्रों में सीवर अथवा पानी की पाईप लाइन में कोई लीकेज अथवा ब्रेकेज हो, तो उसे तत्काल सही कराया जायेगा।

नगरों की गड्ढ़ायुक्त सड़कों को अतिशीघ्र गड्ढ़ामुक्त बनाने के प्रयास किये जायेगे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, एमआरएफ, कूड़ा कलेक्शन एवं डिस्पोज़ल, एफ0एस0टी0पी0 आदि की भी समीक्षा की जायेगी। अमृत योजना के अन्तर्गत संचालित पेयजल, सीवरेज तथा पार्क/ग्रीन स्पेस की योजनाओं का निरीक्षण भी किया जायेगा। स्मार्ट सिटी योजना के अंर्तगत आई0सी0सी0सी0, आई0टी0एम0एस0, हेल्थ एटीएम बस चार्जिंग स्टेशन, स्मार्ट स्कूल, स्मार्ट रोड व अन्य कार्यों की समीक्षा की जायेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंर्तगत बनाये गए आवासों एवं उनमें उपलब्ध पेयजल, विद्युत, टॉयलेट सुविधा का निरीक्षण किया जायेगा। पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत रजिस्टर्ड वेण्डर्स के सापेक्ष प्रथम/द्वितीय किश्त का ऋण प्राप्त वेण्डर्स की संख्या, डिजिटल ट्रांजेक्शन की संख्या, ऋण वापसी की स्थिति आदि की समीक्षा की जाए। केन्द्रीय वित आयोग/राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के उपयोग की स्थिति की समीक्षा के साथ कान्हा गौशालाओं में उपलब्ध सुविधाओं तथा अन्त्येष्टि स्थल पर जनसामान्य हेतु उपलब्ध सुविधाओं और नगरों में झील/पोखर/तालाब के संरक्षण की स्थिति एवं वहां पर उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की जायेगी।

इस दौरान प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, सचिव नगर विकास  अनिल कुमार, निदेशक नगरीय निकाय नेहा शर्मा, निदेशक सूडा यशु रूस्तगी, विशेष सचिव धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त लखनऊ  इन्द्रजीत सिंह के साथ निदेशालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaLucknow NewsNagar Sewa Pakhwada
Previous Post

एके शर्मा ने सोशल मीडिया से प्राप्त शिकायतों की आनलाइन सुनवाई की

Next Post

एके शर्मा के निर्देश पर नोडल अधिकारियों को सौंपी गई जिलों की जिम्मेदारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post
Nagar Sewa Pakhwada

एके शर्मा के निर्देश पर नोडल अधिकारियों को सौंपी गई जिलों की जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें

Farmer protest

किसान आंदोलन: पांचवे दौर की वार्ता आज, किसानों ने दी भारत बंद की चेतावनी

05/12/2020
CM Bhajan Lal

Rising Rajasthan: सीएम ने जर्मनी के निवेशकों को राजस्थान में किया आमंत्रित

16/10/2024
Ahoi Ashtami

कब है अहोई अष्टमी, जानें पूजन विधि एवं व्रत का महत्व

28/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version