• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर से अनुप्रिया पटेल को चुना गया अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष

Writer D by Writer D
04/11/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Anupriya Patel

Anupriya Patel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। चुनाव आयोग से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अपना दल (एस) का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। अधिवेशन में एक बार फिर से अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) को अध्यक्ष चुन लिया गया है। निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर मंच से अनुप्रिया पटेल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि वो दौर भी आया जब डॉक्टर साहब हमारे बीच नहीं रहे। उस वक्त पार्टी से मेरा रिश्ता सिर्फ इतना था कि मेरे पिता सोनेलाल पटेल पार्टी के कर्ता-धर्ता थे। उनकी जलती हुई चिता के साथ मैंने लाखों कार्यकर्ताओं की आंखों में आंसुओं को देखा था। उस वक्त आप लोगों को चिंता थी की अब पार्टी का क्या होगा। बाद में जो शोक सभा हुई थी तो आपके साथ पार्टी की कोर कमेटी ने मुझे पार्टी की महासचिव बनाकर इसकी बागडोर मुझे सौंप दी। उनके कार्यकाल में परिवार का कोई भी सदस्य पार्टी की जिम्मेदार उठाने नहीं आया था। लाखों-करोड़ों पार्टी के कार्यकर्ताओं की अपेक्षाएं मेरे साथ थी।

पिता के छोड़े काम को आगे बढ़ाना का उठाया बीड़ा

अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने कहा कि मुझे डर सता रहा था, लेकिन मैंने सोचा था कि शेर बाप की बेटी पीछे नहीं हटेगी। जिस काम को मेरे पिता छोड़कर गए हैं उसे मैं पूरा करूंगी। मैं अनुभवहीन थी लेकिन आप लोगों का साथ और आपका भरोसा मेरे साथ था। ये मन की ताकत थी जिसने इस दल को ऊंचाई पर लाकर खड़ा कर दिया। 2012 में मैंने पहला चुनाव लड़ा था। विपक्षी लोगाें ने सोचा था कि एक विधायक से क्या होगा। इसे तोड़ देंगे, लेकिन कोई ताकत अपना दल को नहीं तोड़ सकती।

अपनों की पीड़ा के साथ जी रहीं हूं

उन्हाेंने कहा कि 2014 में एक बार फिर हमारी पार्टी, जिसे लोग कहते थे इसका कुछ नहीं हो सकता वह देश की संसद में दो सांसदों की उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रहा। जिसके बाद तमाम विरोध के स्वर अपनाें से ही उठना शुरू हो गए। मुझे बहुत काष्ठ है, मैं इस पीड़ा के साथ जी रही हूं। हमारी पार्टी पर बहुत हमले और प्रहार हो रहे हैं, अपनों के साथ बाहरी भी कर रहे हैं। पिछले दो-तीन विधानसभा और लोकसभा में पार्टी आगे बढ़ी है इससे और आक्रमण बढ़ गए हैं लेकिन हमारी पार्टी रुकेगी नहीं और आगे बढ़ेगी।

सिद्धांतों के लिए मैंने पिता की संपत्ति से अपने को अलग किया

अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जिन सिद्धांतों के लिए सोने लाल पटेल समर्पित थे उन सिद्धांतों को मैंने आगे बढ़ाया है। मेरी छोटी बहन और पिता की छोटी पुत्री वो भी संपत्ति से बेदखल हो चुकी हैं। मैंने भी इस संपत्ति से अपने को अलग कर लिया है। मेरी बहन भी पिता के सिद्धांतों को नहीं मानती।

पार्टी का स्ट्राइक रेट दूसरे दलों से हो रहा बेहतर

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का स्ट्राइक रेट पिछले कुछ चुनाव में तमाम दलों से बेहतर रहा है। इसमें आप कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा है। जिससे किसी के पेट में दर्द और चुभन हो रही है। ये लोग बिना किसी परिश्रम के सब कुछ पाना चाहेंगे। ये लोग अपना दल का कंधा दूसरों को दे देंगे। आज राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है अपना दल। हमें होशियार रहने की आवश्यकता है क्योंकि तमाम हथकंडे विरोधियों द्वारा किए जायेंगे।

‘मौत’ ने किया मताधिकार का इस्तेमाल, वोट डालने के बाद 106 साल के मतदाता का निधन

अधिवेशन में निकाय चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के साथ चर्चा हुई। इस अधिवेशन में कई अन्य पार्टी की नीतियों पर भी चर्चा की गई। अधिवेशन में पूरे प्रदेश से पदाधिकारी, कार्यकर्ता आए हैं। पार्टी के सभी 12 विधायक व सांसद भी अधिवेशन में शामिल हैं।

Tags: Anupriya Patelapna dal(S)Lucknow News
Previous Post

‘मौत’ ने किया मताधिकार का इस्तेमाल, वोट डालने के बाद 106 साल के मतदाता का निधन

Next Post

हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Haji Ali Dargah

हाजी अली दरगाह पर आतंकी हमले की धमकी

यह भी पढ़ें

murder

पत्नी और उसके कथित प्रेमी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

20/08/2021
मस्जिद में हनुमान चालीसा

मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने की इजाजत देना मौलाना को पड़ा भारी, निकाला गया

05/11/2020

Bigg Boss 15: घरवालों में छिड़ा दंगल, करण कुंद्रा ने प्रतीक को जमीन पर पटका

21/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version