• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लड़कों में भी होती है हेयर लॉस की समस्या, करें ये उपाय

Writer D by Writer D
04/01/2026
in फैशन/शैली
0
Baldness

Baldness

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लड़के हो या लड़की बाल सभी को प्यारे होते हैं जिनसे उन्हें लुक को निखारने में मदद मिलती हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि जब भी कभी हेयर लॉस (Hair loss) की बात आती हैं तो लड़कियों के बारे में होती हैं जबकि लड़के भी कम उम्र में हेयर लॉस की समस्या का सामना कर रहे हैं। बालों का झड़ना दुनिया भर में सबसे आम समस्याओं में से एक है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए समय रहते संभलने के साथ ही उपयोगी उपाय आजमाने की जरूरत हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से हेयर लॉस की बिगडती स्थिति को संभाला जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में जिनसे आपके बाल मजबूत बनेंगे और हेयर फॉल भी रुकेगा…

बालों को माइल्ड शैंपू से धोएं

बालों को नियमित रूप से धोने से बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। इससे बाल और स्कैल्प साफ होता है, जिससे हेयर लॉस रुकता है। बालों को धोने के लिए आप माइल्ड शैंपू का उपयोग कर सकते हैं। बाल धोने से संक्रमण और डैंड्रफ को जोखिम भी कम होता है। इससे बाल टूटने से भी बचते हैं और मजबूत बनते हैं।

बालों को झड़ने से रोकने के लिए विटामिन

बालों को झड़ने से रोकने के लिए विटामिन भी बहुत जरूरी होते हैं। विटामिन स्वास्थ्य के साथ ही बालों के लिए भी अच्छे होते हैं। बालों के लिए विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन बी जरूरी होते हैं। विटामिन ए स्कैल्प में सीबम का स्वस्थ उत्पादन करता है। विटामिन ई स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और विटामिन बी बालों के रंग को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है

बालों के लिए प्रोटीन भी है जरूरी

जिस तरह से खुद को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन जरूरी होता है, उसी तरह बालों को मजबूत बनाने के लिए भी प्रोटीन की जरूरत होती है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो आप इसको अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल कर सकते हैं। इसके लिए मछली, सोया प्रोडक्ट, दूध को डाइट में मिला सकते हैं।


ऑयलिंग करना है जरूरी

बालों को मजबूत बनाने, बालों को झड़ने से रोकने के लिए मालिश करना भी बहुत जरूरी होता है। तेल से सिर की मालिश करनी चाहिए। ऑयलिंग करने से बालों के रोम सक्रिय रहने में मदद करता है। बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए आप बादाम, तिल, लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गीले बालों में ब्रश करने से बचें

कम उम्र में बाल झड़ रहे हैं, तो गीले बालों में ब्रश करने से बचें। गीले बालों में ब्रश करने से बाल कमजोर हो जाते हैं। गीले बालों में ब्रश करने से बाल झड़ने की संभावना भी बढ़ती है। बालों को सुरक्षित रखने के लिए बालों में कंघी ही करनी चाहिए। इसके लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह से बाल हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

प्याज का रस है फायदेमंद

बालों को मजबूत बनाने के लिए प्याज का रस भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप लहसुन, प्याज और अदरक का रस निकालें। अब इसे अपने स्कैल्प पर रगड़ें। रात भर बालों को ऐसे ही छोड़ दें और सुबह बालों को धो लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से बाल मजबूत बनते हैं और टूटने से बचते हैं।


खुद को हाइड्रेट रखें

बालों को मजबूत बनाने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना भी बहुत जरूरी होता है। बालों को मुलायम बनाने के लिए पानी की जरूरत होती है। हाइड्रेटेड रहने और बालों को स्वस्थ रखने के लिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूरी पीना चाहिए। आप हाइड्रेटेड रहने के लिए कुछ अन्य तरल पदार्थों का भी सेवन कर सकते हैं।

ग्रीन टी से बाल बनेंगे मजबूत

बालों को झड़ने से रोकने के लिए ग्रीन टी भी लाभकारी हो सकता है। ग्रीन टी बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसके लिए एक कप पानी में दो ग्रीन टी के बैग डाल दें। अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद इस पानी का उपयोग बालों पर करें। हफ्ते में एक बार इसका उपयोग करने से बाल मजबूत बनते हैं और हेयर लॉस होने से बचता है

Tags: beauty hacksBeauty tipshairloss problem in men
Previous Post

स्टीम से मिलेगा चेहरे की इन समस्याओं से छुटकारा

Next Post

सर्दियों में भी होंठ रहेंगे खूबसूरत, लगाएं होममेड लिप स्क्रब

Writer D

Writer D

Related Posts

House
फैशन/शैली

बिना AC-कूलर के भी घर में रहेगी ठंडक, अपनाएं ये टिप्स

22/03/2026
oily skin
फैशन/शैली

गर्मियों में ऑयली स्किन की ऐसे करें देखभाल

22/03/2026
summer fashion
फैशन/शैली

झुलसती गर्मियों में ये ड्रेसेस आपको बनाएगी स्टाइलिश

22/03/2026
Faluda Kulfi made at home in summer, you will be happy after eating
खाना-खजाना

गर्मियों में घर में बनाए लाजबाब फालूदा कुल्फी

22/03/2026
angry wife
फैशन/शैली

इस नाम वाले लोगों को मिलती है ऐसी पत्नी

22/03/2026
Next Post
pink lips

सर्दियों में भी होंठ रहेंगे खूबसूरत, लगाएं होममेड लिप स्क्रब

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने विधानसभा प्रांगण में किया ध्वजारोहण, क्रांतिकारियों का किया नमन

15/08/2021
'The Family Man 2' dominated Amazon as soon as it arrived, see review

‘द फैमिली मैन’ का दूसरा सीजन ओटीटी पर जल्द देने वाला है दस्तक

04/05/2021
Film producer company thanks CM Dhami for shooting

शूटिंग और सब्सिडी के लिए फिल्म निर्माता कंपनी ने मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद

09/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version