• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिख तीर्थयात्रियों को ननकाना साहब ले जा रही विशेष ट्रेन पटरी से उतरी

Writer D by Writer D
05/11/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Special train

Special train carrying Sikh pilgrims derails

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को बड़ा हादसा होने से बचा। सिख तीर्थयात्रियों को ननकाना साहब (Nankana Sahib) ले जा रही विशेष ट्रेन (Special Train) के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के हताहत न होने की खबर से प्रशासन ने राहत की सांस ली। पाकिस्तान सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

पूरी दुनिया में 08 नवंबर को सिखों के पहले गुरु, गुरुनानक साहब की जयंती मनाई जानी है। गुरुनानक साहब का जन्म मौजूदा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित जिस शहर में हुआ था, उसे अब ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है। वहां स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब में पूरी दुनिया से सिख तीर्थयात्री पहुंचते हैं।

08 नवंबर को ननकाना साहिब में गुरुनानक जयंती मनाने के लिए सिख श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो चुके हैं। इसी समारोह में शामिल होने के लिए सिख तीर्थयात्री एक विशेष ट्रेन से ननकाना साहब जा रहे थे। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इस विशेष ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार यह विशेष ट्रेन कराची से ननकाना साहिब जा रही थी। इसी दौरान पंजाब प्रांत के शोरकोट और पीर महल रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। उन्होंने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बचाव दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे के बाद यात्रियों को ननकाना साहिब रवाना करने के इंतजाम किये जा रहे हैं।

अभी यह भी पता नहीं चला है कि पटरी से उतरी ट्रेन में भारतीय सिख तीर्थयात्री मौजूद थे या नहीं। पाकिस्तान सरकार के मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गयी है।

Tags: # world newsinternational NewsNankana Sahib
Previous Post

देश में पहला आधार कार्ड पाने वाली महिला ने मनाई काली दीपावली

Next Post

डेंगू को लेकर सतर्कता और सावधानी दोनों जरूरी : मुख्य सचिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Yusuf Afridi
Main Slider

कश्मीर हमलों का मास्टरमाइंड खत्म, हाफिज सईद के करीबी यूसुफ अफरीदी ढेर

27/04/2026
Blast
अंतर्राष्ट्रीय

चुनाव से पहले दहशत, बम ब्लास्ट में 19 की मौत

27/04/2026
Firing during dinner at the White House
Main Slider

व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान चली गोली, बाल-बाल बचे ट्रंप

26/04/2026
Abbas Araghchi
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की जमीन से ईरान का दोटूक जवाब- अमेरिका से कोई बात नहीं होगी

25/04/2026
Kathmandu
अंतर्राष्ट्रीय

Pollution Alert! Kathmandu की हवा बिगड़ी, AQI 247; Lahore नंबर-1

23/04/2026
Next Post
Durga Shankar Mishra

डेंगू को लेकर सतर्कता और सावधानी दोनों जरूरी : मुख्य सचिव

यह भी पढ़ें

rohit-dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ब्लू जर्सी में ना सही पीली जर्सी में हैं हमारे पास वो: रोहित शर्मा

16/08/2020
No student passed class 12 from 18 schools in Haryana

OMG! 18 स्कूलों से 12वीं में कोई भी छात्र नहीं हुआ पास, रिजल्ट रहा जीरो परसेंट

17/05/2025
राजस्थान विधानसभा Rajasthan assembly

राजस्थान विधानसभा बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू

10/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version