• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विभिन्न मोर्चों पर आगे बढ़ रहा कानपुर आईआईटी : मुख्य सचिव

Writer D by Writer D
05/11/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Durga Shankar Mishra

Durga Shankar Mishra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव व आईआईटी कानपुर (Kanpur IIT) के पूर्व छात्र रहे दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shankar Mishra) शनिवार को कानपुर आईआईटी पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब मैं देख रहा हूं कि अनुसंधान और विकास सुविधाओं में पहले की तुलना में आईआईटी में बहुत कुछ बदलाव हो गया है। इसी का परिणाम है कि कानपुर आईआईटी रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य व अन्य तकनीकी शोधों के साथ विभिन्न मोर्चों पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में शनिवार को इंडियन गवर्नेंस समिट 22 का उद्घाटन हुआ। यह उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और कानपुर आईआईटी पूर्व छात्र रहे दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shankar Mishra) ने किया। उन्होंने संस्थान की कुछ महत्वपूर्ण अनुसंधान एवं विकास सुविधाओं से परिचित होने के लिए सी3आई हब, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ड्रोन और नेशनल सेंटर फॉर फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रॉनिक्स का दौरा भी किया।

सी3आई हब में उन्हें ई-गवर्नेंस के लिए आईआईटी कानपुर में विकसित ब्लॉकचेन तकनीक दिखाई गई। बताया गया कि राष्ट्रीय ब्लॉकचैन परियोजना के हिस्से के रूप में आईआईटी कानपुर ने ई-गवर्नेंस सेवाओं के लिए यूपी और कर्नाटक राज्य सरकारों के साथ गठजोड़ किया है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर ड्रोन में आईआईटी कानपुर के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अभिषेक ने मुख्य सचिव को ड्रोन के लिए ईंधन सेल विकास के साथ-साथ ड्रोन की सहनशक्ति, ऊंचाई और भार क्षमता का प्रदर्शन किया। कोविड के दौरान वैक्सीन और आवश्यक वस्तुओं की डिलीवरी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन भी दिखाए गए। मुख्य सचिव ने नेशनल सेंटर फॉर फ्लेक्सिबल इलेक्ट्रॉनिक्स में विकसित प्रिंट करने योग्य इलेक्ट्रॉनिक्स और लिखने योग्य इलेक्ट्रॉनिक्स सर्किट का जायजा भी लिया।

11 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिल चुके हैं मकान

मुख्य सचिव (Durga Shankar Mishra) ने कहा कि आज की लोक नीति केवल योजना बनाने के बारे में नहीं है, बल्कि कार्यान्वयन के बारे में है। आज के भारत में सार्वजनिक नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यान्वयन पर कहा कि वर्तमान सरकार के तहत योजना की स्वीकृति की गति में काफी वृद्धि हुई है और अब तक 11 लाख से अधिक लाभार्थियों को मकान मिल चुके हैं और लाभार्थियों को 13 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किये जा चुके हैं।

Tags: durga shankar mishrakanpur news
Previous Post

डेंगू को लेकर सतर्कता और सावधानी दोनों जरूरी : मुख्य सचिव

Next Post

दस साल के किशोर ने सात साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनप्रतिनिधियों की मांगों को प्राथमिकता दें, जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो : ए के शर्मा

26/06/2026
CM Yogi inaugurated the centralized kitchen of Akshaya Patra Foundation.
उत्तर प्रदेश

स्वस्थ रहने के लिए स्वास्थ्यप्रद व स्वच्छ आहार-विहार आवश्यक : मुख्यमंत्री योगी

26/06/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालयों का होगा बेहतर समन्वय, योगी सरकार ने को-लोकेशन और मैपिंग अभियान को दी नई गति

26/06/2026
Unique protest by BJP councilor in Agra
उत्तर प्रदेश

आगरा में भाजपा पार्षद का अनोखा विरोध, नाले में उतरकर मनाया जन्मदिन, काटा केक

26/06/2026
Next Post
Rape

दस साल के किशोर ने सात साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें

Antilia case

मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी कार मामले में जैश-उल-हिन्द ने ली जिम्मेदारी

28/02/2021
Satpal Maharaj

सतपाल महाराज ने किया निर्माण कार्यों का लोकार्पण, बांटी सामग्री

21/05/2023
Yogi government is giving e-certificate for yoga competition

सीएम योगी के जनसहभागिता विजन को कासगंज में मिली उड़ान, घर बैठे मिल रहा योग प्रतियोगिता ई प्रमाण पत्र

21/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version