• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी को मिलेगा बुलेट ट्रेन का तोहफा, रेल मंत्री ने बताया प्लान

Writer D by Writer D
06/11/2022
in उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, वाराणसी
0
Bullet train

Bullet train

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश को बुलेट ट्रेन (Bullet train) का तोहफा देने की तैयारी जोरों पर है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को बताया कि इसके लिए सर्वे का काम जारी है। रेल मंत्री के मुताबिक, इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर ग्रेटर नोएडा, आगरा, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहर हो सकते हैं।

मुंबई और अहमदाबाद के बीच जारी पहले बुलेट ट्रेन (Bullet train) प्रोजेक्ट के बारे में चर्चा करते हुए वैष्णव ने कहा, ‘इसके जरिए नई चीजें जानने को मिल रही हैं। जैसे-जैसे यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा, कुछ और भी नई चीजें होंगी। रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ये भी कहा कि देश में कुछ और बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाए जाएंगे। बुलेट ट्रेन शुरू करने के लिए वाराणसी में सर्वे का काम जारी है।

बता दें कि वाराणसी दौरे पर पहुंचे वैष्णव काशी स्टेशन और राजघाट ब्रिज भी गए। रेल मंत्री ने बताया कि आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार देने के लिए वाराणसी जिले के काशी स्टेशन को 350 करोड़ रुपये खर्च करके विकसित किया जाएगा। इस स्टेशन का डिजाइन काशी की संस्कृति को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।

इसके अलावा, काशी स्टेशन को हवाई और जल मार्ग से भी जोड़ने का प्लान है, जिसके डिजाइन पर काम चल रहा है। वैष्णव के मुताबिक, डिजाइन फाइनल होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की मंजूरी लेकर काम शुरू हो जाएगा। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

बता दें कि रेल मंत्री ने शनिवार को रायबरेली में मॉर्डन कोच फैक्ट्री का भी दौरा किया। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन सेट्स एवं अन्य कोचेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन भी किया। रेल मंत्री ने मॉर्डन कोच फैक्ट्री, रायबरेली में नव निर्मित अत्याधुनिक एसी इकोनॉमी कोचेज को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

Tags: ashwini vaishnavbullet traindelhi newsvaranasi news
Previous Post

TMC नेता के घर में बम ब्लास्ट, दो घायल

Next Post

पीएम मोदी ने गुजराती में लॉन्च किया नया चुनावी नारा- ‘मैंने यह गुजरात बनाया है’

Writer D

Writer D

Related Posts

Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उप्र

04/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब तीन सदस्यीय विशेष पीठ करेगी शासकीय भूमि से जुड़े वादों की सुनवाई

04/07/2026
Varanasi's international cricket stadium will soon become a new identity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में खेल क्रांति: वाराणसी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जल्द बनेगा नई पहचान

04/07/2026
Secondary schools will be busy in July with classes and other activities.
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक विद्यालयों में जुलाई में कक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यों के कारण रहेगी व्यस्तता

04/07/2026
A historic MoU will be signed between the Basic Education Department and SBI.
उत्तर प्रदेश

10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का सुरक्षा कवच

04/07/2026
Next Post
PM Modi

पीएम मोदी ने गुजराती में लॉन्च किया नया चुनावी नारा- 'मैंने यह गुजरात बनाया है'

यह भी पढ़ें

सोनू सूद

दशरथ मांझी के परिवार की मदद के लिए सामने आए सोनू सूद

26/07/2020
Good Governance Week

एक बार फिर योगी सरकार ने रचा इतिहास, सुशासन सप्ताह में यूपी में 6 लाख से अधिक लोक शिकायतों का किया गया निस्तारण

03/01/2025
AK Sharma

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम: एके शर्मा

16/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version