• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्वी उप्र में जल्द दस्तक देगा मानसून, आसमान में छाये रहेंगे बादल

Writer D by Writer D
09/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Monsoon

Monsoon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चक्रवाती तूफान ताउते और यास के सक्रिय होने से पहले अनुमान लगाया गया था कि मानसून प्रभावित हो सकता है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका, क्योंकि समुद्र में ऐसी गतिविधयां बनी जिससे मानसून अपने तय समय से एक दिन पहले ही केरल के तट पर जा पहुंचा।

मौसम विभाग की मानें तो मानसून जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, उससे दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तर भारत को जल्‍द राहत मिल सकती है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो से चार दिन के बीच मानसून पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही प्री मानसून की बारिश अभी जारी रहेगी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पाण्डेय ने बुधवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है। महाराष्ट्र के बाद बिहार, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश में मानसून के जल्दी पहुंचने का अनुमान है।

मानसून की पहली बारिश में जलमग्न हुई मुंबई, जनजीवन प्रभावित

अगले पांच दिन महाराष्ट्र में मानसून तेजी से बारिश करेगा। कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 10 जून से अधिक बारिश होने की आशंका है। बताया कि बंगाल की खाड़ी में 11 जून को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका असर मानसून पर दिखेगा। 11-13 जून के बीच ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश के कुछ हिस्‍सों और गुजरात तक पहुंचने का अनुमान है।

प्री मानसून की होती रहेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून उत्तर प्रदेश में लगभग एक हफ्ते पहले ही दस्तक दे सकता है। हालांकि सामान्य स्थिति में यूपी में 18 जून के आसपास मानसून की आमद होती है, लेकिन इस बार मानसून एक हफ्ता पहले आने की संभावना है। बुधवार से प्री मानसून गतिविधियां शुरु हो जाएंगी और राजधानी के साथ-साथ पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बौछारें पड़ने व तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक-दो दिन में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिसके चलते मानसून सक्रिय होगा और अगले दो-तीन दिन में इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है।

Tags: monsoon in upmonsoon in uttar pradeshweather forecastWeather updates
Previous Post

लापता बच्ची को नोएडा पुलिस ने परिजनों से मिलवाया, परिवार ने कहा- शुक्रिया

Next Post

व्यापारी से रंगदारी मांगी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
extortion

व्यापारी से रंगदारी मांगी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

यह भी पढ़ें

Kashi Vishwanath Temple

काशी में टूटे अबतक सारे रिकॉर्ड, मात्र 20 दिन में 1 करोड़ 10 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन

02/02/2025
बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार The main accused of the Ballia shootout arrested

बलिया गोलीकांड : मुख्यारोपी धीरेन्द्र प्रताप पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया

17/10/2020
rape

देवर पर दुष्कर्म और पति पर तीन तलाक देने का आरोप

29/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version