• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूको बैंक का कैशियर 75 लाख लेकर फरार

Writer D by Writer D
08/11/2022
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
UCO Bank

UCO Bank

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेगूसराय। बेगूसराय के बलिया बाजार स्थित यूको बैंक (UCO Bank) के कैशियर द्वारा ग्राहकों का 75 लाख से अधिक रुपया गबन मामले को लेकर सोमवार को पीड़ित ग्राहकों के द्वारा बैंक के मुख्य द्वार पर धरना दिया गया। धरना में मौजूद पीड़ित खाताधारक अपने रुपये वापसी करने की मांग कर रहे थे।

खाताधारकों का कहना था कि हमने बैंक में रुपये जमा किए, जिसकी प्राप्ति रसीद भी बैंक के कैशियर के द्वारा दिया गया। जमा करने के दो-तीन दिन बाद जब फिर से जमा करने आए तो मैसेज नहीं आने की बात कैशियर से पूछने पर उन्होंने सर्वर डाउन होने का बहाना बना टाल दिया। दो-चार दिन के बाद पुनः बैंक रुपया निकासी करने के लिए पहुंचे तो खाता में रुपया नहीं था, जिसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से भी की गई।

ग्राहकों के हंगामा करने के बाद कैशियर आनंद कुमार ने बैंक (UCO Bank) आना ही छोड़ दिया, लिखित शिकायत करने पर शाखा प्रबंधक ने 15 दिन में रुपया वापसी करने की बात कही थी। लेकिन चार माह बीत जाने के बावजूद भी अभी तक हमारा रूपया नहीं मिल सका है। ग्राहकों ने बताया कि रुपया वापसी नहीं होने पर इसकी शिकायत लेकर हम लोग जोनल ऑफिस गए, तो वहां भी हमारी शिकायत सुनने को कोई तैयार नहीं हुआ। इससे परेशान होकर आज धरना देना पड़ा।

बताया जाता है कि बैंक के कैशियर आनंद कुमार के द्वारा एक दर्जन से अधिक ग्राहकों का 75 लाख 14 हजार 515 रूपये का गबन किया गया है। इसको लेकर शाखा प्रबंधक धीरज कुमार ने स्थानीय थाना में विगत 22 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराया है। लेकिन रुपया वापस नहीं होने से ग्राहकों में असंतोष व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार भिखारी ठाकुर का एक लाख 30 हजार, हरेराम प्रसाद सिंह का चार लाख, पशुपति स्वर्णकार का 50 हजार, रूपम कुमारी का दो लाख, रूपेश कुमार सिंह का 75 हजार, शिव शंकर प्रसाद सिंह का एक लाख 50 हजार, सविता देवी का एक लाख 50, प्रदीप कुमार का तीन लाख 49 हजार तदा कस्तूरी ट्रेडर्स का 45 लाख रूपया कैशियर द्वारा गायब किया गया है।

Tags: begusarai newsbihar newscrime newsuco bank
Previous Post

शादी का दबाव बनाने पर की थी प्रेमिका की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

Next Post

8 नवंबर राशिफल: आज इन लोगों को मिलेगा विशेष लाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

16/09/2026
Main Slider

जन्मदिन पर युवाओं के बीच पहुंचे धामी, गूंजे ‘युवा हृदय सम्राट’ के नारे

16/09/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री धामी को प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, योगी समेत कई नेताओं की बधाई

16/09/2026
CM Dhami celebrated his birthday among divang children
Main Slider

दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Next Post
Horoscope

8 नवंबर राशिफल: आज इन लोगों को मिलेगा विशेष लाभ

यह भी पढ़ें

Suicide

दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

20/09/2021
cm yogi

योगी का बड़ा कदम, यूपी में जल्द खुलेगी ‘ओपन जेल और हाई सिक्योरिटी जेल’

01/11/2022
AVITA launches new Cosmos laptop, price will be surprised

AVITA ने लॉन्च किया नया Cosmos लैपटॉप, प्राइस जान हो जाएंगे हैरान

18/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version