• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देव दीपावली पर हजारों दीपों की रोशनी से जगमग हरकी पैड़ी

Writer D by Writer D
07/11/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Dev Deepawali

Dev Deepawali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) स्नान पर्व पर सोमवार को तीर्थनगरी में लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी (Harki Paidi) ब्रह्म कुण्ड समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के पश्चात लोगों ने मंदिरों में देव दर्शन किए व दान-पुण्य आदि कर्म किए। स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सांय काल लोगों ने दीपदान (Dev Deepawali) कर देव दीपावली भी उल्लास के साथ मनाई। इस दौरान हजारों दीपों से हरकी पैड़ी समेत कई गंगा के घाट जगमगा उठे। लोगों ने अपने घरों को भी दीपों से जगमगाया।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज देश के कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। लोगों ने हरकी पैड़ी समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान किया। स्नान के पश्चात लोगों ने मंदिरों में देव दर्शन के पश्चात दान-पुण्य आदि कर्म किए। इस दौरान तीर्थनगरी में खासी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। भीड़ के कारण राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं रात्रि में हरकी पैड़ी पर देव दीपावली (Dev Deepawali) का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों दीयों की रोशनी से हरकी पैड़ी जगमगा उठी। देव दीपावली पर गंगा सभा के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

वहीं दूसरी ओर कनखल उपनगरी स्थित सूरतगिरि बंगला गिरिशानंद आश्रम में देव दीपावली उल्लास के साथ मनाई गई। सांयकाल सुन्दर कांड के पाठ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वमी विश्वेश्वरानदं गिरि महाराज की प्रेरणा से हजारों दिए गंगा घाट पर जलाए गए। दीयों की रोशनी से गंगा के घाट जगमगा उठे। इसके पश्चात मां गंगा की विशेष आरती व सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इसके साथ ही दक्षेश्वर महादेव मंदिर में देव दीपावली पर दीयों की रोशनी की गई।

गंगा घाट पर उतरे ‘आकाश गंगा के सितारे’, देखें अलौकिक और दिव्य देव दीपावली की झलक

उधर गुरुद्वारों में गुरुनानक देव का जन्मोत्सव भी श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में प्रभात फेरी निकाली गई। इसके साथ ही शबद कीर्तन का आयोजन किया गया तथा गुरु का लंगर बरता गया। देव दीपावली पर तीर्थनगरी में उल्लास का वातावरण रहा।

हालांकि मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व है। सोमवार को पूर्णिमा तिथि दोपहर बार लग गई थी, किन्तु मंगलवार को चन्द्र ग्रहण होने के बाद आज ही देव दीपावली व गंगा स्नान किया गया।

Tags: dev deepawaliHarki PaidiUttarakhand News
Previous Post

अब ऑनकॉल डॉक्टर भी करायेंगे प्रसव

Next Post

प्रियंका चोपड़ा ने वीमेन पावर लाइन-1090 का किया भ्रमण

Writer D

Writer D

Related Posts

Vat Savitri Vrat
Main Slider

इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

06/05/2026
फैशन/शैली

ये पैक ऑइली स्किन पर लाएगा जादुई निखार

06/05/2026
garden
Main Slider

पौधों को कीड़े-मकोड़ों से बचाता है ये पाउ़डर, ऐेसे करें इस्तेमाल

06/05/2026
AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
CM Dhami
राजनीति

हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

05/05/2026
Next Post
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने वीमेन पावर लाइन-1090 का किया भ्रमण

यह भी पढ़ें

CM Bhagwant Mann

INDIA गठबंधन को एक और झटका, ‘दीदी’ के बाद अब ये पार्टी भी अकेले लड़ेगी चुनाव

24/01/2024
cm yogi

वोट करने के बाद सीएम योगी बोले, छठे चरण में छक्का लगाएगी BJP

03/03/2022
Share Market

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स-निफ्टी भी फिसले

10/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version