• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंगा घाट पर उतरे ‘आकाश गंगा के सितारे’, देखें अलौकिक और दिव्य देव दीपावली की झलक

Writer D by Writer D
07/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Dev Deepawali

Dev Deepawali

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। काशीपुराधिपति की नगरी में सोमवार शाम भव्य देव दीपावली (Dev Deepawali) मनायी गयी। अस्ताचलगामी सूर्य के विदा होते ही उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर प्रज्जवलित लाखों दीपों ने अलौकिक छटा बिखेरी। लगभग आठ किलोमीटर लंबे काशी के पथरीले अंर्धचंद्राकार घाटों पर मानों आकाशगंगा के सितारे उतर आये हों। सभी महत्वपूर्ण घाटों पर भव्य महा आरतियों और घण्ट-घड़ियालों की ध्वनि से लगा कि काशी की धरा पर देवताओं का स्वागत हुआ। गौरतलब है कि रविवार की शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और अधिकारियों को समुचित निर्देश भी दिए थे। देव दीपावली के अवसर पर काशी का प्रत्येक घाट अलग-अलग रंग बिखेरता दिखा। कहीं लेज़र शो का आयोजन हुआ, तो कही ग्रीन आतिशबाजियां देखने देश और दुनिया के सैलानी टकटकी बांधे दिखे। इसके अलावा दशाश्वमेध घाट पर अमर जवान ज्योति की अनुकृति बनाकर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मां गंगा की महाआरती में नारी शक्ति की भी अद्भुत तस्वीर देखने को मिली। यहां मुख्य अर्चक के रूप में कन्याओं ने गंगा मइया की पूजा-वंदना की।

-21 लाख दीपों से जगमग हुई पुण्यधरा काशी

देव दीपावली (Dev Deepawali) पर काशी नगरी में तकरीबन 21 लाख दीये जलाये गये। केवल काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर ही 10 लाख से अधिक दीये जलाये गये। इसमें आठ लाख दीये पश्चिमी तट पर स्थित 84 घाटों पर जबकि, दो लाख दीये पूर्वी तट की रेत पर जलाये गये। इसके अलावा गंगा-गोमती तट पर स्थित मार्कण्डेय महादेव के धाम से लेकर शूलटंकेश्वर मंदिर के समीप नदी तट को आकर्षक दीयों से सजाया गया। शिवपुर झील, मोती झील, जंसा क्षेत्र में रामेश्वर महादेव मंदिर, दुर्गाकुंड मंदिर, कर्दमेश्वर महादेव मंदिर तालाब, मैदागिन स्थित मंदाकिनी कुंड, संकुलधारा पोखरा, बरेका स्थित सूर्य सरोवर के साथ ही वरुणा नदी के शास्त्रीघाट पर भी लाखों दीयों से जलनिधियों को जगमग किया गया।

काशी की देव दीपावली की छटा

-अलौकिक के साथ आधुनिक काशी का नजारा

काशी में एक साथ 21 लाख दीयों के प्रज्जवलित होने से अलौकिक समा तो बंधा ही साथ ही चेत सिंह घाट पर पहली बार 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो के माध्यम से गंगा आवरण व देव दीपावली की कथा और लेज़र शो के माध्यम से भगवान शिव के चित्रात्मक भजन सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो उठे। देव दीपावली पर काशी के सभी मंदिरों, यहां तक कि सड़क के विद्युत खंभों को भी आकर्षक झालरों से सजाया गया। काशी विश्वनाथ धाम के सामने गंगा पार रेत पर ग्रीन आतिशबाजी का भी लोगों ने जमकर आनंद लिया। इसके अलावा शहर के छह स्थानों पर घाटों की रौनक और महाआरतियों का सीधा प्रसारण किया गया।

काशी की देव दीपावली की छटा

-अध्यात्म के साथ राष्ट्रीयता का संदेश

देव दीपावली महोत्सव ने अध्यात्म के साथ ही राष्ट्रीयता का भी संदेश दिया। दशाश्वमेध घाट पर अमर जवान ज्योति की अनुकृति पर जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गई। यहां देश के वीर शहीद जवानों को सेना के लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। लगभग सभी घाटों पर धार्मिक आयोजन हुए, धार्मिक कलाकृति देखने को मिली। घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।

गंगा किनारे देव दीपावली का नजारा : फोटो बच्चा गुप्ता

-शामिल हुए एससीओ देशों के सदस्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से वाराणसी की देव दीपावली साल दर साल भव्य से भव्यतम रूप में दिखाई देने लगी है। हाल ही में काशी को शंघाई सहयोग संगठन की और से एक साल के लिए सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी घोषित किया गया है। वहीं देव दीपावली पर एससीओ देशों में से रूस से एक व किर्गिस्तान से दो सदस्य काशी की अलौकिक छटा को निहारने पहुंचे।

काशी की देव दीपावली

-50 टन फूलों से सजा श्री काशी विश्वनाथ धाम

देव दीपावली पर काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर को 50 टन फूलों से सजाया गया। सजावट का कार्य दो दिन पहले से शुरू हो गया था। इसके लिए सरकार की ओर से 80 लाख रुपए खर्च किये गये थे। वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार विशाखापट्टनम के डेकोरेटर ने स्वेच्छा से मंदिर को सजाने-संवारने के लिए पहल की थी। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसमें विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार को आकर्षक झालरों से सजाया गया। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम बनने के बाद इस साल ये पहली देव दीपावली मनायी गयी है। आने वाले सालों में भी देव दीपावली पर विश्वनाथ धाम को भव्य रूप से सजाया जाएगा।

चेतसिंह घाट पर लेजर शो

–सुरक्षा के लिए 9 जोन, 6 सेक्टर और 32 सब सेक्टर में बांटी गयी काशी

देव दीपावली पर काशी के घाटों पर उमड़ी लाखों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किये थे। रविवार को ही वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को पर्यटकों से शिष्टाचार से पेश आने की हिदायत दी थी। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश के अनुसार देव दीपावली पर काशी में सात स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। इसमें घाटों की सुरक्षा, नदी में सुरक्षा, सड़क पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, इमरजेंसी प्रबंधन, अंतर विभागीय समन्वय और इंट्री एंड एग्जिट को लेकर मुकम्मत तैयारी पहले से ही की गयी थी। इसके अलावा काशी नगरी को 9 जोन, 16 सेक्टर और 32 सब सेक्टर में बांटकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी थी।

Tags: dev deepawaliDev Deepawali 2022up newsvaranasi news
Previous Post

देव दीपावली पर उमड़ी बांकेबिहारी मंदिर में भीड़, दम घुटने से चार श्रद्धालुओं की बिगड़ी हालत

Next Post

ट्विटर पर 21 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंची काशी की देव दीपावली

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

11/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कचरे को समस्या नहीं, ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर में बदलने की जरूरत : ए के शर्मा

11/08/2026
PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

भाजपा और कांग्रेस से दूर रहने Gen Z: मायावती

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Next Post
Dev Diwali

ट्विटर पर 21 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंची काशी की देव दीपावली

यह भी पढ़ें

Rose Day

Rose Day: इस गुलाब की कीमत में आ जाएंगे 4 बड़े बंगले, दीवाना बना देगी इसकी खूबसूरती

07/02/2024
fire brokeout

चिंगारी से चार घरों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

16/04/2021
dead body of shooter

22 लोगों की जान लेने वाले संदिग्ध की मिली लाश, आत्महत्या का शक

28/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version