• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ द्वारा बाल दिवस पर निकाली गई बाल अधिकार जागरूकता रैली

मानव सेवा संस्थान द्वारा आयोजित की गई बाल अधिकार विषय पर गई संगोष्ठी

Jai Prakash by Jai Prakash
14/11/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, शिक्षा, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन बाल दिवस पर मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ बरगदवा गोरखपुर के निदेशक राजेश मणि के निर्देशानुसार सोमवार को मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ शाखा कार्यालय ककरहवा पर सेवा द्वारा बाल अधिकार विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी से पूर्व देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर सभी अतिथियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। आये हुए सभी अतिथियो को केंद्र प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ शरदेन्दु त्रिपाठी ने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं, जिनको अपने अधिकार का ज्ञान नहीं होता , लेकिन ये हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि बच्चों का क्या क्या अधिकार है, वो अधिकार बच्चों को दिलाने का कार्य हम सबको करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे, इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहा करते थे। बच्चों से ज्यादा लगाव उनका होने के नाते उनका जन्म दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सशस्त्र सीमा बल 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी ककरहवा के समवाय प्रभारी निरीक्षक केपीएम वंजीनाथन ने कहा कि आज बच्चों का दिन है, आज का यह दिवस बच्चों को समर्पित है। सभी बच्चे पढ़े लिखे आगे बढ़े, यह आपसब बच्चों का अधिकार है, पढ़ाई के साथ खेल का भी अधिकार है। बच्चों को अपनी अभियक्ति का अधिकार भी है, घूमने का अधिकार भी है। इसलिए सभी जिम्मेदारों को अपनी जिम्मेदारी बच्चो के प्रति जो दी गई है, उसको बखूबी निभाना चाहिए। संगोष्ठी को सीमा शुल्क निरीक्षक राम जियावन, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। संगोष्ठी के उपरान्त मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। ततपश्चात बच्चों को गुब्बारा, मिठाई, चॉकलेट, पेंसिल इत्यादि वितरित कर बाल दिवस मनाया गया। बाल दिवस पर संगोष्ठी के पश्चात बाल अधिकार जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली को एसएसबी के निरीक्षक केपीएम वांजिनाथन एव प्रधान प्रतिनिधि दिलीप पाण्डेय द्वारा हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। बाल दिवस बाल अधिकार रैली, ककरहवा, निरंजनपुर, फ़सादीपुर,रघुनाथपुर, चिर्रीपुर, भैसहवा, बनकसिहा, सलहन्तपुर, झंगटी, भुजौली में निकाली गई। तथा बच्चों को मिठाईयां एवं चॉकलेट गुब्बारे वितरित किये गए। कार्यक्रम के दौरान काउंसलर प्रियंका चौधरी, बृजलाल यादव, अखिलेश कुमार, सन्दीप कुमार, सजंय श्रीवास्तव, आकाश शुक्ला, विष्णु कुमार, पियूष त्रिपाठी, सन्नू कुमार, रेखा गुप्ता, अंजनी, गोविंद, दिलीप चौरसिया, जगदीश, कुशहर यादव, प्रमोद कुमार, ज्योति वर्मा, बीपी गुप्ता, पप्पू वर्मा, सुनीता पाण्डेय, लवकुश मौर्या, शिक्षक सजंय कुमार, उमेश जायसवाल, नेहा, मोहित, नित्या, सुमन, अनुज, रामनाथ, पूजा, अभय सिंह, काजल, आरोही, आस्था, सतीश, दुर्गावती, मूरत देवी, अर्जुन, पुनीत, चांदनी निशा, रजनी, रोशनी, सोनम, पीहू शनि सहित सभी रैलियों में भारी संख्या में बच्चें, शिक्षक एवं संस्थान के कर्मी शामिल रहे।

Previous Post

मेले इंद्रधनुषी रंगों की तरह हमारे जीवन में उत्साह और ताजगी भर देते हैं: सीएम धामी

Next Post

एके शर्मा ने स्मार्ट बस स्टेशन का किया शुभारंभ, बोले- स्मार्ट मोबिलिटी को मिलेगा बढ़ावा

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव में रंगों और रील के जरिए दुनिया देखेगी ‘नव्य अयोध्या’

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने स्मार्ट बस स्टेशन का किया शुभारंभ, बोले- स्मार्ट मोबिलिटी को मिलेगा बढ़ावा

यह भी पढ़ें

Mayawati

मायावती ने धामी सरकार पर बोला हमला, कहा- सरकार का काम लोगों को बसाना है न की उजाड़ना

04/01/2023
arrested

किसान नेता की हत्या मामले में 10 लाख रुपये की सुपारी देने वाले दो गिरफ्तार

06/12/2021

SSC SI पेपर-1 परीक्षा का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे करें चेक

26/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version