• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

Writer D by Writer D
15/07/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Coconut Oil

Glowing Skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

निखरी और दमकती (Glowing Skin) त्वचा हर लड़की की चाहत होती हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि रोजमर्रा की इस जिंदगी में भागदौड़ और आराम ना मिल पाने की वजह से त्वचा का सही ध्यान नहीं रख पाते हैं और यह डल पड़ने लगती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं ऐसे खानपान की जिनमें उपलब्ध पोषक तत्व त्वचा को पोषित करते हुए इसका खोया हुआ निखार दिलाने में मदद करें। इन आहार से आपकी त्वचा को अंदरूनी निखार मिलेगा। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें डाइट में शामिल कर त्वचा पर चाँद सा निखार पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में..

ग्रीन टी

हरी चाय, यह हर्बल चाय बेहद फायदेमंद है। इसके अंदर भी कई विटामिंस, ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा की रक्षा करने में बेहद मददगार हैं। अगर आप इनका सेवन करते हैं तो यह त्वचा को सनबर्न और दाग धब्बों से बचाते हैं। साथ ही ग्रीन टी के सेवन से वजन भी कम होता है तो यह हर प्रकार से सेहत के लिए एक अच्छा विकल्प है। आप आकर्षक निखार और फिट रहने के लिए ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

नींबू

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में नींबू एक वरदान की तरह है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू चेहरे के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। नींबू के अंदर विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अपने आहार में नींबू को जरूर शामिल करें। विटामिन सी शरीर में गंदगी को बाहर निकालने और चेहरे पर निखार लाने के लिए बेहद जरूरी तत्व है। ऐसे में आप नींबू के रस का सेवन गर्म पानी के साथ करें। इसके अलावा आप सलाद में भी नींबू को छोड़कर इसका सेवन कर सकते हैं।

अनार

बता दें कि अनार के अंदर एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में इसके सेवन से शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। साथ ही खून की मात्रा भी बढ़ जाती है। अगर शरीर पर किसी भी तरह का घाव या चोट लग जाए तो अनार के सेवन से इस घाव को जल्दी भरा जा सकता है। इसके सेवन से त्वचा पर लालिमा छा जाती है।

मछली

ध्यान दें कि मछली के अंदर omega-3 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। मछली को अपनी लाइफ में दौड़ने से ना केवल त्वचा खिली हुई नजर आती है बल्कि स्वस्थ भी बनी रहती है। साथ ही ये बालों को भी काला और घना बनाने में मदद करती है। अगर आप फ्री रेडिकल से बचना चाहते हैं और त्वचा को चमकदार बनाना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में मछली को शामिल कर सकते हैं।

ब्राउन राइस

खाद्य पदार्थ के रूप में जाने जाने वाली ब्राउन राइस त्वचा को स्वस्थ बनाने में भी बेहद उपयोगी है। बता दें इसके अंदर लिपिड्स मॉलिक्यूल मौजूद होता है जो न केवल त्वचा में नमी बनाए रखता है बल्कि इसके अंदर पाए जाने वाला कैरामिड्स त्वचा में नई उर्जा प्रदान करता है। ऐसे में आप अपनी त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए अपनी डाइट में ब्राउन राइस को जोड़ सकते हैं।

दाल

बता दें कि दाल के अंदर भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है और शरीर के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है। प्रोटीन की कमी शरीर में कोशिकाओं को क्षति पहुंचा सकती हैं। चूंकि प्रोटीन से नई कोशिकाएं बनती है ऐसे में इसके माध्यम से चेहरे की त्वचा पर ग्लो आता है। हम कह सकते हैं कि दाल के सेवन से त्वचा पर निखार आ सकता है इसीलिए आप अपनी डाइट में दाल को जरूर जोड़ें।

हरी सब्जियां

बता दें, हरी सब्जियां जैसे- मेथी, पालक, लौकी, तोरई आदि त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इन सब्जियों के अंदर एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और विटामिन जैसे- ए सी आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इनके सेवन से न केवल खून साफ होता है बल्कि यह चेहरे पर चमक बनाए रखने में बेहद मददगार है। अगर आप हरी सब्जियों का सेवन नहीं कर सकते तो आप इनका रस भी पी सकते हैं।

सूखे मेवे

बता दें कि अगर आप अपनी डाइट में किशमिश, काजू, पिस्ता या बदाम को जोड़ेंगे तो इनके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी त्वचा में निखार ला सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं काजू कि तो काजू के अंदर विटामिन ए पाया जाता है जो त्वचा की रक्षा करता है। वहीं किशमिश के अंदर भी विटामिन ए भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो बढ़ती उम्र को रोकता है। अगर हम पिस्ते की बात करें तो पिस्ता के अंदर भी विटामिन पाया जाता है, जिससे त्वचा का यूवी किरण कुछ नहीं बिगाड़ पा सकता। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट का एक प्रमुख स्त्रोत है, जिससे बढ़ती उम्र को रोका जा सकता है। उनके अंदर भी प्रोटीन और फैट मौजूद होते हैं जो न केवल शरीर की रक्त में हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाते हैं, इससे मुंहासों की समस्या और दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।

Tags: beauty hacksBeauty tipsthings to include in diet for flawless skin
Previous Post

पसीने की बदबू से है परेशान, इन टिप्स से पाएं निजात

Next Post

बिटिया के सिर की जुओं से हैं परेशान, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Next Post
Lice

बिटिया के सिर की जुओं से हैं परेशान, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

यह भी पढ़ें

सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में धमाके के बाद लगी आग, दो कोच जले

05/03/2022
A modern apparel park is being developed on 175 acres.

यमुना एक्सप्रेसवे पर अपैरल पार्क बन रहा रोजगार और निर्यात का नया हब

08/02/2026
Hair Fall

हेयर फॉल से है परेशान,तो ऐसे करें तुलसी का इस्तेमाल

04/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version