• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैंची धाम पहुंचे विराट कोहली, अनुष्का और बेटी संग लिया बाबा नीब करौरी का आशीर्वाद

Writer D by Writer D
17/11/2022
in उत्तराखंड, खेल, राष्ट्रीय
0
Virat Kohli

Virat Kohli and Anushka reach Kainchi Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। देश के पूर्व क्रिकेट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) व पुत्री वमिका (Vamika) के साथ गुरुवार की सुबह तड़के 6 बजे बाबा नीब करौरी के कैंची धाम (Kainchi Dham) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां बाबा नीब करौरी (Neem Karori) की जीवंत सी लगने वाली मुस्कुराते कंबल ओढ़े हुए बैठी मुद्रा में अलौकिक मूर्ति के दर्शन किये और मंदिर में सुबह की आरती में भी शामिल हुए।

इस दौरान वह मंदिर में करीब एक घंटे रुके और पवित्र शिला के भी दर्शन कर मंदिर की ट्रस्टी जया दीदी से बाबा नीब करौरी बारे में जानकारी ली। इस दौरान मंदिर के पुजारी राजन कांडपाल, रोहित कनवाल, दीक्षांश बोरा व मनीष चौधरी ने उनकी पूजा करायी। साथ ही मंदिर के बाहर पुजारियों के साथ फोटो खिंचवाए। अलबत्ता, उनका यहां आगमन पूरी तरह से निजी और गुप्त रहा। पुलिस-प्रशासन को भी उनके कार्यक्रम की जानकारी नहीं रही। बताया जा रहा है कि यहां से वे रामगढ़-मुक्तेश्वर की ओर लौट गए।

पिछले दिनों विराट के खराब फॉर्म से गुजरने के दौरान अनुष्का ने बाबा नीब करौरी की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी और अपने पति के लिए बाबा नीम करौरी महाराज से प्रार्थना की थी, जिसके बाद ही विराट कोहली टी-20 विश्व कप में पुरानी फॉर्म में लौटे थे और सबसे ज्यादा 296 रन बनाए थे।

‘Mam I’m Sorry…’, 9th के छात्र ने उठाया ये खौफनाक कदम

उल्लेखनीय है कि देहरादून में विराट कोहली की ससुराल है। अनुष्का शर्मा देहरादून के नेशविला रोड में अपना बचपन बिता चुकी हैं। उनका पुश्तैनी घर दून के पाश इलाके नेशविला रोड पर शीला भवन नाम से है। अनुष्का के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल अजय कुमार शर्मा 16 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। यहीं से उन्होंने वीआरएस लिया था।

Tags: Kainchi Dhamneem karorisports newssports news in hindiUttarakhand Newsvirat kohli
Previous Post

कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी लुढ़के

Next Post

सीएम योगी ने बाला साहब ठाकरे की पुण्यतिथि पर किया नमन

Writer D

Writer D

Related Posts

Jagtar Singh Hawara
पंजाब

29 साल से जेल में बंद जगतार सिंह हवारा का वीडियो संदेश से सियासत में हलचल

15/08/2026
Attari-Wagah Border
पंजाब

अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

15/08/2026
THDC India Company
उत्तराखंड

पीपलकोटी टनल हादसा : एक और शव बरामद, दो श्रमिक लापता, टीएचडीसी देगी मुआवजा

15/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने बाला साहब ठाकरे की पुण्यतिथि पर किया नमन

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

कांग्रेस सरकार की बदमाशों से सांठगांठ थी: सीएम भजनलाल शर्मा

14/04/2024

पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र को यथोचित सम्मान से खुश है अटल का परिवार

07/08/2021
Lal Chand

मान सरकार का कर्मचारी हितैषी फैसला, वन एवं वन्यजीव विभाग में छंटनी नहीं होगी

07/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version